21.5 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह पुलिस ने नल-जल योजना में लगनेवाले करीब दस लाख के पाइप...

गिरिडीह पुलिस ने नल-जल योजना में लगनेवाले करीब दस लाख के पाइप जब्त किये, ट्रक चालक धराया, दो फरार

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करीब 10 लाख की नल-जल पेयजलापूर्ति योजना का पाइप जब्त किया है। इस मामले में पुलिस को उत्तम मल्लाह नामक ट्रक चालक को भी चोरी के पाइप लोड ट्रक के साथ दबोचने में सफलता मिली है। गिरफ्तार उत्तम मल्लाह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव का रहनेवाला है। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर उत्तम ने सारे राज उगलते हुए बताया कि उसके साथ मंगरोडीह का नवीन सिंह और तुरीकडीहा का दिनेश राय भी पाइप चुराने में शामिल था। फिलहाल दोनों आरोपी फरार है, लेकिन पुलिस दोनों को दबोचने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

जब्त पाइप रांची के एक ठेकेदार का…!

बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात तीनों मिलकर तुरुकडीहा के ज्ञानचंद राय के घर के भीतर रखे 10 लाख के पाइप की चोरी कर उसे वाहन में लोड कर रहे थे। जब्त पाइप को रांची के एक ठेकेदार प्रभात कुमार ने ज्ञान चंद राय के घर पर रखवाया था। पाइप का इस्तेमाल गांडेय के फुलची में नल-जल योजना में होना था। इसी बीच सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो पुलिस जवानों के साथ तुरुकडीहा पहुंचे और छापेमारी करते हुए मालवाहक वाहन को करीब दस लाख के पाइप के साथ जब्त कर लिया है। इस दौरान वाहन चालक उत्तम मल्लाह को तो पुलिस दबोचने में सफल रही, लेकिन नवीन सिंह और दिनेश राय फरार हो गए।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments