23.1 C
Ranchi
Tuesday, September 17, 2024
Advertisement
HomeNationalअंतत: सरयू राय ने जदयू का दामन थाम लिया... झारखंड के राजनीतिक...

अंतत: सरयू राय ने जदयू का दामन थाम लिया… झारखंड के राजनीतिक दलों में हलचल

रांची : आखिरकार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सेटिंग हो जाने के बाद निर्दलीय विधायक सरयू राय जदयू का दामन थाम लिया। दिल्ली में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा संजय कुमार झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. मौके पर श्री राय के कई समर्थक भी मौजूद थे। वहीं संजच कुमार झा ने इस बात की पुष्टि सोशल मीडिया के एक्स के जरिये कहा है कि जदयू परिवार में आपका स्वागत है। झारखंड के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय जी को जदयू की सदस्यता दिलाई। उनके सदस्यता लेने के बाद राजनीतिक दलों में हलचल बढ़ गई है.

चुनाव में सरयू-नीतीश की जोड़ी क्या गुल खिलाएगी…? 

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनका पिछले कई दशकों से व्यक्तिगत जुड़ाव रहा है. मुझे विश्वास है, सरयू राय जी के आने से झारखंड में पार्टी को मजबूती मिलेगी।‘ इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री एवं जदयू के झारखंड प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी जी, मंत्री श्रवण कुमार, राज्यसभा सांसद सह जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, विधान पार्षद संजय गांधी और प्रदेश महासचिव मनीष कुमार मौजूद थे। झारखंड विधानसभा चुनाव में कुछ महीने शेष हैं. सरयू राय ने 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का परित्याग कर दिया था. भाजपा के बागी उम्मीदवार बनकर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ कर जीत दर्ज की. इसके बाद सरयू राय के प्रति केंद्रीय नेतृत्व को यह नागवार गुजरा था. मुख्यमंत्री को हराने के बाद सरयू राय ने झारखंड की राजनीति में तूफान ला दिया था.अब देखना है सरयू-नीतीश की जोड़ी चुनाव में क्या गुल खिलाती है?

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments