22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसर्वेश्वरी समूह का 'घर घर बाड़ी, घर घर पेड़' अभियान: सिसई प्रखंड...

सर्वेश्वरी समूह का ‘घर घर बाड़ी, घर घर पेड़’ अभियान: सिसई प्रखंड में पौधरोपण एवं जनसंवाद

गुमला – श्री सर्वेश्वरी समूह के उन्नीस सूत्री कार्यक्रम के तहत “घर घर बाड़ी, घर घर पेड़, जीवन में हों खुशियां ढ़ेर” के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से समूह की गुमला शाखा ने सिसई प्रखंड के नागफेनी पोढ़ा गांव में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना, पौधरोपण और ग्रामीणों के साथ संवाद सत्र आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य भोला नाथ दास ने ग्राम देवी और अघोरेश्वर महाप्रभु की पूजा-अर्चना से की। इसके बाद, उन्होंने ग्रामवासियों को समूह के कार्यों की जानकारी दी और अघोरेश्वर साहित्य का वितरण किया। समूह के आश्रम कुमार ने ग्राम देवी की आराधना के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को नियमित पूजा-पाठ के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पौधरोपण और पौधों के संरक्षण के महत्व पर भी जानकारी साझा की।

समूह की गुमला शाखा के उपाध्यक्ष अजय प्रसाद ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नशापान से होने वाले दुष्प्रभावों पर चर्चा की और नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने वरिष्ठ लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने पर जोर दिया।

पौधरोपण अभियान की शुरुआत रेड़वा पंचायत की मुखिया सुभानी देवी को पौधा प्रदान कर की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच आम, अमरूद, नीम जैसे लगभग तीन सौ फलदार, छायादार, और औषधीय पौधों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम से ग्रामीणों में हर्ष और उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम के अंत में समूह की गुमला शाखा के मंत्री बिपिन कुमार सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर अजय सिन्हा, संजय महापात्र, श्यामा कांत मिश्र, गौरीशंकर षाड़ंगी, नंद कुमार सिंह, केदार नाथ दास, बबलू गुप्ता, मनोज गुप्ता, विजय सिन्हा, अंजय सिन्हा, विजय केसरी, अभय गुप्ता, अशोक यादव, सुरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, प्रवीण गुप्ता, और सागर उरांव समेत कई लोग उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments