20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsDumriगिरिडीह डीसी ने तीनों नगर निकायों में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की...

गिरिडीह डीसी ने तीनों नगर निकायों में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों के दिए जरूरी दिशा-निर्देश

गिरिडीह :जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में तीनों नगर निकायों में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त द्वारा जिला अंतर्गत तीनों नगर निकायों नगर निगम, गिरिडीह, नगर पंचायत, बड़की सरैया, नगर पंचायत, धनवार अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की बारी-बारी से समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने पाइपलाइन, जलापूर्ति योजना इत्यादि के कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

डीसी ने लंबित कार्यों को जल्द निपटाने का दिया निर्देश

उपायुक्त ने सभी नगर निकायों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए लंबित कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीसी ने नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में आनेवाली समस्याओं पर चर्चा कर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित विभाग से सम्पर्क स्थापित कर कार्य करने की बात कही। बैठक में अपर समाहर्ता, उप नगर आयुक्त, नगर निगम गिरिडीह, अनुमंडल पदाधिकारी, बगोदर सरिया, कार्यपालक पदाधिकारी, बड़की सरैया नगर पंचायत, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत धनवार, आईटी मैनेजर, नगर निगम के अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading