23.1 C
Ranchi
Tuesday, September 17, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में सभी विधानसभा के बूथों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से...

गुमला में सभी विधानसभा के बूथों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आवश्यक बैठक का आयोजन

गुमला – गुमला जिले में सभी विधानसभा के बूथों को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में डबल इंजन की सरकार में झारखंड के विकास के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। बैठक में कहा गया कि हर बूथ को सशक्त बनाकर कार्यकर्ता आगामी चुनाव के लिए समर्पित होकर काम करें।

बैठक में प्रवासी सांसद संतोष पांडे ने सभी बूथ कमेटियों का पुनर्निरीक्षण करने और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी धर्मों और समाजों को साथ लेकर राष्ट्र निर्माण की बात करती है। संतोष पांडे ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे संविधान का अपमान कर रहे हैं और देश में भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए कटिबद्ध रहना है।

इससे पहले, माहेश्वरी भवन में नवनियुक्त नगर भाजपा अध्यक्ष बबलू वर्मा की अध्यक्षता में नगर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भाजपा के पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और सामूहिक वंदे मातरम गान के साथ की गई।

बैठक में जनसंघ के पूर्व चेयरमैन सत्यनारायण प्रसाद, भगवान साबू, और संजीव उर्वशी को नगर भाजपा की ओर से सम्मानित किया गया और उनके पार्टी के लिए किए गए योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया।

जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू ने भी बैठक को संबोधित करते हुए आगामी 8-9 सितंबर को सभी बूथों पर बैठक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को समर्पित होकर भाजपा का परचम लहराना है और हर बूथ पर पांच महिलाओं को जोड़ने का निर्देश दिया।

बैठक में सर्वसम्मति से नगर भाजपा के संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया। इसके अलावा, भाजपा का संकल्प यात्रा अभियान में कार्यकर्ताओं द्वारा सुझाव संग्रह अभियान चलाया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने पार्टी हित में अपने सुझाव मत पेटी में डालकर पार्टी के प्रति अपनी आस्था जताई।

इस बैठक में राजनंदगांव के सांसद संतोष पांडे, जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुपचंद्र अधिकारी, निर्मल गोयल, नगर अध्यक्ष बबलू वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप प्रसाद, और अन्य कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन नगर के युवा नेता राजेश सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रंजीत सोनी ने किया।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments