22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaविधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों पर जोर: 19 सितंबर से मतदाता जागरूकता...

विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों पर जोर: 19 सितंबर से मतदाता जागरूकता के लिए मोबाइल वैन और केंद्र होंगे सक्रिय

गुमला: आगामी विधानसभा आम चुनाव के सफल संचालन के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशन में जिला निर्वाचन विभाग एवं जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक पार्टी के प्रतिनिधियों की बैठक आज सम्पन्न हुई। बैठक में मंत्रिमण्डल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड, राँची के पत्रांक 4810 दिनांक 31.08.2024 एवं पत्रांक 4879 दिनांक 04.09.2024 के आलोक में चुनावी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 19 सितम्बर, 2024 से अक्टूबर 14 तक मतदान केंद्र भवनवार EVM / VVPAT Mobile Demonstration Van द्वारा तथा जिला एवं विधानसभा स्तर पर EVM / VVPAT Demonstration Centre स्थापित कर आम लोगों के जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए संबंधित नोडल पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही EVM / VVPAT Mobile Demonstration Van के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने हेतु सेक्टरवार कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा आम चुनाव 2024 के संबंध में मतदाताओं को जागरूक करना एवं चुनावी प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके लिए जिले के विभिन्न हिस्सों में Mobile Demonstration Van के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

इस दौरान मुख्य रूप से जिले निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा, रवींद्र बड़ाइक ( अध्यक्ष, राष्ट्रीय जनता दल), विकास कुमार सिंह ( मंडल अध्यक्ष, भाजपा), सिकंदर कुमार सिंह , रविन्द्र कुमार सिंह, फिरोज आलम ( कांग्रेस) सहित निर्वाचन विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments