27.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghसांसद मनीष जायसवाल ने किया विष्णुगढ़ क्षेत्र के निष्ठावान बीजेपी कार्यकर्ता का...

सांसद मनीष जायसवाल ने किया विष्णुगढ़ क्षेत्र के निष्ठावान बीजेपी कार्यकर्ता का सम्मान

साईकिल किया भेंट, खुशी से गदगद हुए धनेश्वर महतो, सांसद मनीष जायसवाल का जताया आभार

———
भाजपा के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता सह हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विष्णुगढ प्रखंड के जोबर पंचायत स्थित ग्राम अम्बाटांड़ निवासी धनेश्वर महतो उर्फ़ नेता जी को बुधवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने अपने कार्यालय परिसर में एक साईकिल सप्रेम भेंट किया। साईकिल की चाभी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद और भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानन्द सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें सौंपा ।

मौके पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने बताया की धनेश्वर महतो उर्फ़ नेता जी का अपना एक अलग लुक है साथ ही पारंपरिक आयुर्वेद के भी जानकर हैं। गेरुवा वस्त्र और माथे पर भगवा गमछा के साथ साइकल से दिनभर क्षेत्र में लोगों के बीच रहना इनकी दिनचर्या में शुमार है। पार्टी के ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ता को सहयोग कर पाना मेरा सौभाग्य है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा की सांसद मनीष जायसवाल जननेता हैं और जनभावना का हमेशा ख्याल रखते हैं साथ ही कार्यकर्ताओं के सुख- दुःख में भी सहभागी बनकर खड़े रहते हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने सांसद मनीष जायसवाल को एक भाजपा कार्यकर्ता के निष्ठा का सम्मान करने के लिए उन्हें साधुवाद दिया। साईकिल प्राप्त करने के उपरांत भाजपा कार्यकर्ता धनेश्वर महतो खुशी से फूले नहीं समा रहें थे गदगद हृदय से उन्होंने सांसद मनीष जायसवाल का इस भेंट के लिए आभार जताया और धन्यवाद दिया साथ ही अपनी नई साईकिल की सवारी भाजपा झंडा लगाकर हजारीबाग से विष्णुगढ़ के लिए इन्होंने किया ।

News – Vijay Chaudhary

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments