24.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला जिले के रागी के उत्पाद होंगे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित –...

गुमला जिले के रागी के उत्पाद होंगे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित – World Food India 2024 में FPO की सहभागिता

गुमला : – गुमला जिले के लिए यह गर्व का क्षण है, क्योंकि झारखंड के स्थानीय खाद्य उत्पादों को *विश्व खाद्य भारत 2024* में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। Ragi Mission Gumla के तहत *रागी उत्पादक समूह* (FPO) इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। यह आयोजन 19 से 22 सितंबर के बीच नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहा है, जिसमें दुनिया भर के खाद्य उत्पाद और प्रसंस्करण तकनीकें प्रदर्शित की जाएंगी।

उक्त कार्यक्रम में गुमला जिले की सरवेश्वरी महिला मंडल, बिशुनपुर की सदस्य *श्रीमती अनीता देवी* इस कार्यक्रम में *पलाश* ब्रांड के अंतर्गत जिले के उत्पादों का प्रदर्शन कर रहीं है।

*गुमला जिले के यह उत्पाद, राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने में सहायक* होंगे और जिले की ग्रामीण महिलाओं के उद्यमिता प्रयासों को प्रोत्साहन मिलेगा।जिले की ग्रामीण महिलाओं के द्वारा बनाए जाने वाले रागी के उत्पाद जो देश के मिल्लेट मिशन को बढ़ावा देने में सहयोग प्रदान करने का कार्य कर रही है। इस आयोजन से गुमला के कृषि उत्पादों को एक नया बाजार मिलने की संभावना है, जो जिले के आर्थिक विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

इस आयोजन में देश-विदेश से कई प्रमुख उद्योगपति, निवेशक, और विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे, जिससे गुमला के उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का अवसर प्राप्त होगा।

News – Ganjpat lal Chaurasia

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments