27.5 C
Ranchi
Monday, March 9, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउर्वशी पाण्डेय ने गुमला जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में...

उर्वशी पाण्डेय ने गुमला जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में किया पदभार ग्रहण

निवर्तमान पदाधिकारी ललन कुमार रजक ने सौंपा प्रभार, दस्तावेजों पर हस्ताक्षर के साथ प्रक्रिया पूर्ण

गुमला – गुमला जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में उर्वशी पाण्डेय ने मंगलवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान पदाधिकारी ललन कुमार रजक ने उन्हें सभी जिम्मेदारियाँ सौंपीं। इस दौरान, महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर प्रभार सौंपने और ग्रहण करने की प्रक्रिया संपन्न की गई।

उर्वशी पाण्डेय का मूल पदस्थापन रांची में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में है, जबकि उन्होंने अतिरिक्त प्रभार के रूप में गुमला जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का कार्यभार संभाला है।

पदभार ग्रहण के मौके पर सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एलिना दास, प्रधान लिपिक स्वाति तिर्की, राम लखन कुमार, दिवाकर साहू, मो. फिरोज समेत कई अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने नव पदस्थापित सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल के लिए सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

Edited by – Sanjana Kumari.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading