32.1 C
Ranchi
Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghपूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव का स्वागत, संजर मलिक को...

पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव का स्वागत, संजर मलिक को विधान सभा चुनाव तैयारी की सलाह

राजद प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव ने संजर मलिक की निष्ठा और योगदान की प्रशंसा की

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्य समिति के सदस्य फहिम उद्दिन अहमद उर्फ संजर मलिक ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड राजद प्रभारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश नारायण यादव का स्वागत किया। इस अवसर पर संजर मलिक ने कहा कि जय प्रकाश नारायण यादव के साथ युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश राजद उपाध्यक्ष अनीता यादव, और अन्य नेता चतरा में राजद प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि जा रहे थे।

कार्यक्रम के दौरान संजर मलिक के आवास पर पहुँचने पर यादव ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए संजर मलिक की तारीफ की। उन्होंने कहा कि संजर मलिक राजद के सच्चे और ईमानदार साथी हैं जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी के लिए हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने लालटेन के लौ को हमेशा जलाए रखा और पार्टी के झंडे को बुलंद किया। श्री यादव ने यह भी कहा कि राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी संजर मलिक को करीब से जानते हैं और उनकी निष्ठा की सराहना करते हैं।

इस मौके पर प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव और अन्य नेताओं ने संजर मलिक की माता, हज्जन सुरैया जमाल के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। उनकी माता ने संजर मलिक की पार्टी के प्रति निष्ठा का इनाम देने की बात कही और सभी ने संजर मलिक को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी करने की सलाह दी। इस अवसर पर शौकत अली, इकबाल अंसारी, साजिद अली, मेराज खान, और सयद तबरेज़ अख्तर भी उपस्थित थे।

News – Vijay Chaudhary.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading