20.5 C
Ranchi
Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsRanchiरांची SDO उत्कर्ष कुमार ने नामकुम सीओ ऑफिस पहुंचे, पूर्व सीओ प्रशांत...

रांची SDO उत्कर्ष कुमार ने नामकुम सीओ ऑफिस पहुंचे, पूर्व सीओ प्रशांत भूषण व अन्य कर्मियों के बयान दर्ज 

रांची : रांची के सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने सोशल मीडिया व न्यूज चैनलों में प्रसारित ‘नामकुम अंचल में प्रभार लेने के लिए ताला तोड़कर सीओ ने लिया चार्ज’ वायरल वीडियो के संबंध में रविवार को जांच की. नामकुम के पूर्व अंचल अधिकारी प्रभात भूषण सिंह एवं कर्मियों के इस संबंध में बयान दर्ज किए गए हैं. रांची डीसी राहुल कुमार सिंहा ने शनिवार को कहा था कि इस मामले में चौबीस घंटे के अंदर जांच की जाएगी. रविवार को एसडीओ उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने नामकुम अंचल कार्यालय पहुंचकर स्थल जांच की. इस दौरान नामकुम के पूर्व सीओ प्रशांत भूषण और अन्य कर्मियों के बयान दर्ज किए गए. प्रभार लेने वाले नामकुम के अंचल अधिकारी राम प्रवेश कुमार को भी अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading