24.1 C
Ranchi
Wednesday, October 16, 2024
Advertisement
HomeNationalसुप्रियो ने 'पंचप्रण' पर कटाक्ष किया, कहा- हेेेमंत सरकार की योजनाएं भूत...

सुप्रियो ने ‘पंचप्रण’ पर कटाक्ष किया, कहा- हेेेमंत सरकार की योजनाएं भूत बनकर भाजपा के साथ-साथ चल रही हैं

रांची : जेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शनिवार को प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रण पत्र पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र यानी पंचप्रण कॉपी पेस्ट है. कुछ दिन पहले कहा गया कि भाजपा का घोषणा पत्र किस्तों में जारी होगा। ये घोषणा पत्र है या टीवी सीरियल, इसे समझना होगा। दरअसल भाजपा किस्तों में घोषणा पत्र ला रही है। ये एक तरह से उनकी वैचारिक लाचारी का परिचायक है। जेएमएम नेता ने कहा कि भाजपा के नेता दरअसल 5 साल तक राजनीतिक रूप से बेरोजगार हो गए थे। हर 5 साल में ये लोग रोजगार की तलाश में निकलते हैं। इसी तरह ये लोग भी रोजगार के लिए निकले हैं। ये जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए गोगो दीदी योजना लाने की बात कर रहे हैं। सुप्रियो ने कहा कि घोषणा पत्र में भाजपा महिला सशक्तीकरण की बात कर रही है। लेकिन इसी पार्टी और इनकी सरकार ने अब तक 33 प्रतिशत महिला आरक्षण पर बात नहीं की है। इस पर अब तक अमल नहीं किया गया।

‘गोगो दीदी योजना मंईयां सम्मान योजना की कॉपी पेस्ट है’

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारी योजनाएं भूत बनकर भाजपा के साथ-साथ चल रही हैं। वे गोगो दीदी योजना लेकर आ रहे हैं। उन्हें यह समझाना पड़ रहा है कि गोगो का मतलब होता है, ये क्या है। संथाली में गोगो को मां को कहा जाता है। गोगो दीदी योजना हमारी मंईयां सम्मान योजना की कॉपी पेस्ट है। भाजपा ने अपनी अगली घोषणा में कहा है कि सबको पक्का मकान दिया जायेगा। यह भी महागठबंधन की योजना अबुआ आवास की कॉपी पेस्ट है। अबुआ मतलब सभी का होता है। इस तरह सबको आवास का मतलब अबुआ आवास हुआ। कहा कि भाजपा अपने घोषणा पत्र में कहती है कि प्रतिवर्ष 5 लाख नौकरी दी जाएगी। हमारी सरकार ने डेढ़ लाख से ज़्यादा सरकारी पद को भरने का काम किया है। हमने विभिन्न योजनाओं के तहत अबतक 3 लाख युवाओं को नौकरी दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा 2 सिलेंडर मुफ्त और 500 रुपये में सिलेंडर देने की बात करती है। यह योजना भी कांग्रेस की ही देन है। हकीकत में भाजपा के इर्द-गिर्द हमारा भूत इनका पीछा नहीं छोड़ रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments