रांची (तमाड़) : मंईयां सम्मान यात्रा के दूसरे चरण में भी गांडेय की फायर ब्रांड विधायक कल्पना सोरेन की ऊंची उड़ान थमने का नाम नहीं ले रही है. दूसरे चरण की शुरुआत शनिवार को रांची जिले के तमाड़ स्थित तोड़ांग मैदान से हुई। कल्पना सोरेन ने कार्यक्रम में आयीं हजारों महिलाओं को जोहार कहते हुए कहा कि महिलाएं अपने मान-सम्मान के लिए संगठित होकर अपनी आवाज़ बुलंद करें। उन्होंने कहा कि झारखंड के जिस कोने में भी आप जाएंगे, आपको वीर शहीद जरूर मिल जाएंगे। जिस कारण आज हम झारखंड की भूमि पर खड़े है और गर्व से ख़ुद को झारखंडी कहते हैं। हमे उन सभी वीर शहीदों को नमन करते हुए उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। ऐसी ही कुछ सोच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की है, जो झारखंड और झारखंड की आधी आबादी यहां की महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार के बनते ही पहली कैबिनेट में आदिवासियों पर लगे क़रीब 10 हज़ार केस हटाने का काम किया, क्योंकि उन्हें आदिवासियों की चिंता है।
बेबी और दीपिका ने कहा-महिलाओं को आर्थिक रूप में सक्षम बनाने में सरकार की अहम भूमिका
मंईयां सम्मान यात्रा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री बेबी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनायें। इसी कारण उन्होंने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को धरातल पर उतारा है, जिससे महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कोई महिला ख़ुद के लिए खड़ी हो, तो समाज में बहुत बड़े बदलाव हो सकते हैं और झारखंड की महिलाओं के साथ तो झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खड़े हैं। पिछले दो महीने के अंदर ही झारखंड की आधी आबादी को सम्मान देने का, सशक्त बनाने का और उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया गया है। कहा कि मंईयां सम्मान यात्रा के करण ही हमें मौक़ा मिला. तमाड़ विधायक विकास मुंडा ने कहा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क़दम बढ़ाते हुए वह झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना लेकर आए हैं और इसे धरातल पर उतारने का काम किया है।
VJ Fashion Women Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece_freesize
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Glory Sarees Women's Woven Pure Soft Kanjivaram Silk Saree Banarasi Style With Blouse Piece for Wedding
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Latest Chiffon Batik Printed Saree with Blouse Piece
₹479.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Chiffon Floral Printed Saree with Blouse Piece
₹498.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women Malgudi Silk Ajrak Printed Saree |saree for Women | Saree | New Sari | Latest Saree
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







