32.1 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghइनर विल क्लब युवा हजारीबाग के डांडिया महोत्सव का डॉ. अमित सिन्हा...

इनर विल क्लब युवा हजारीबाग के डांडिया महोत्सव का डॉ. अमित सिन्हा ने किया शुभारंभ

5 अक्टूबर की रात मुनका बगीचा में आयोजित डांडिया महोत्सव का शुभारंभ डॉ. अमित सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौन व्रत का पालन कर रहे डॉ. सिन्हा ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ाई और इशारों के माध्यम से सभी का उत्साहवर्धन किया।

यह रंगारंग कार्यक्रम रेणु बरनवाल और सरिता खंडेलवाल के सशक्त नेतृत्व में आयोजित किया गया। डॉ. सिन्हा के सहयोगी बताते हैं कि उनका मानना है कि महिलाओं की यह अनूठी पहल एकजुटता, उत्साह और सशक्तिकरण की मिसाल है। इस प्रकार के आयोजन न केवल समाज में सकारात्मकता फैलाते हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को भी जीवंत बनाए रखते हैं।

कार्यक्रम में संगीत की मधुर धुनों और तालियों की गूंज के बीच महिलाओं ने उत्साह और ऊर्जा से भरे गरबा नृत्य का प्रदर्शन किया। इस दौरान, क्लब के सदस्यों ने डॉ. सिन्हा को अंगवस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया और उनके कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया।

डॉ. सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों और इनर विल क्लब के सदस्यों को शुभकामनाएं दी और भविष्य के आयोजनों के लिए बधाई दी। मौन व्रत के दौरान भी उन्होंने समाज सेवा और सामाजिक उत्थान के प्रति अपने समर्पण की मिसाल पेश की, जिससे सभी उपस्थित लोग प्रेरित हुए।

News – Vijay Chaudhary.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading