21.1 C
Ranchi
Wednesday, October 16, 2024
Advertisement
HomeUncategorizedविद्यालयों की गुणवत्ता में सुधार एवं विद्यालय में प्राचार्यो द्वारा उत्कृष्ट शैक्षणिक...

विद्यालयों की गुणवत्ता में सुधार एवं विद्यालय में प्राचार्यो द्वारा उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए उन्हें दिया जाएगा मार्गदर्शन

✦ पांच थीम पर आधारित होगा प्रशिक्षण सत्र, हर दिन एक थीम पर आईआईएम के विशेषज्ञों द्वारा दी जायेगी जानकारी

✦325 प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए IIM रांची में चौथे विशेष प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत

✦ तीन सत्रों का सफलतापूर्वक हो चुका है संचालन, 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक चलेगा वर्तमान प्रशिक्षण सत्र

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा भारतीय प्रबंधन संस्थान, रांची के सहयोग से राज्य के 325 प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्राचार्यो के लिए विशेष प्रशिक्षण हेतु चौथे सत्र की शुरुआत हुई। पांच थीम पर आधारित इस विशेष प्रशिक्षण सत्र में प्राचार्यो को अलग अलग विषयो पर आईआईएम के विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी।

आज रणनीतिक नेतृत्व विषय पर आधारित थीम पर प्रधानाध्यापकों को जानकारी दी गयी। इसमें परिवर्तन प्रबंधन जैसे विषय भी शामिल है। आज हुए प्रशिक्षण के बारे में आईआईएम, रांची के प्रोफेसर श्री आदित्य मिश्रा ने बताया कि एचएम अपने विद्यालयों के लीडर होते है।

उनके विज़न और मिशन को विद्यालय के उद्देश्यों से संरेखित करना एवं प्राचार्यो को नवीन शैक्षिक नवाचारों और उनके विधाओं से अवगत कराना पहले दिन के प्रशिक्षण का उद्देश्य था। आज उन्हें प्रशिक्षण के दौरान स्ट्रेटेजी मैनेजमेंट के प्रोफेसर्स द्वारा रणनीतिक प्रबंधन की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण के दूसरे दिन सीखना और विकास थीम पर आधारित प्रशिक्षण दिया जायेगा। स्कूली बच्चो की लर्निंग बेहतर एवं प्रभावशाली बनाने, गुणवत्तापूर्ण अध्यापन, सॉफ्ट स्किल्स, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, हैप्पीनेस एवं तनावमुक्त माहौल के साथ साथ भावनात्मक कल्याण विषय पर प्रधानाध्यापकों को जानकारी दी जाएगी।

पांच थीम पर आधारित है प्रशिक्षण

प्रधानाध्यापकों को आईआईएम रांची के विशेषज्ञों द्वारा पांच थीम पर पांच दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले दिन रणनीतिक नेतृत्व, दूसरे दिन सीखना और विकास, तीसरे दिन डिजिटल एंड सोशल लिटरेसी, चौथे दिन सामुदायिक भागीदारी, पांचवे और इस सत्र के अंतिम दिन उन्हें सामूहिक कार्य एवं कुशलता पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण सत्र आईआईएम रांची में दिनांक 19 अक्टूबर, 2024 तक चलेगा।

विद्यालय की गुणवत्ता में सुधार के लिए निरंतर जारी है प्रयास

राज्य शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा राज्य में संचालित सभी सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस और आदर्श विद्यालयों के प्राचार्यो के लिए निरंतर आईआईएम के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में लीडरशिप कार्यशालाओं का संचालन किया जाता रहा है। इससे इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ साथ शिक्षकों में टीम मैनेजमेंट और नेतृत्व कौशल का विकास होता है।

साथ ही वे शिक्षा में नवाचार से अवगत रहते है। आईआईएम के विशेषज्ञों द्वारा उक्त विद्यालयों के शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे ये अपने विद्यालयों में और भी बेहतर प्रदर्शन कर सके। इससे पहले तीन सत्रों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा चुका है।

News Desk

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments