22.1 C
Ranchi
Monday, October 21, 2024
Advertisement
HomePoliticsझारखंड विधानसभा चुनाव 2024: आजसू पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी...

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: आजसू पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

झारखंड विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए आजसू पार्टी ने रविवार, 20 अक्टूबर, 2024 को पार्टी अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रमुख उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं, जो विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से चुनावी मैदान में उतरेंगे।

पहली सूची में सिल्ली विधानसभा सीट से पार्टी अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि रामगढ़ से श्रीमती सुनिता चौधरी को टिकट मिला है। इसके अलावा लोहरदगा (ST) से श्रीमती नीरू शांति भगत, गोमिया से श्री लम्बोदर महतो, जुगसलाई (SC) से श्री रामचंद्र सहिस, माण्डू से श्री निर्मल महतो (तिवारी महतो), ईचागढ़ से श्री हरेलाल महतो और पाकुड से अज़हर इस्लाम को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

यह चुनाव झारखंड की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है, और आजसू पार्टी ने अपनी तैयारियों के तहत एक मजबूत उम्मीदवार सूची प्रस्तुत की है।

न्यूज़ – संजना कुमारी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments