रांची : दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा, झारखंड प्रदेश की एक आवश्यक बैठक रविवार को हुई। बैठक में आगामी 13 और 20 नवंबर को होनेवाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए विश्वकर्मावंशी लोहार, बढई, कुम्हार, ठठेरा और स्वर्णकार समाज ने कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया.
दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के प्रधान महासचिव विक्रांत विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा झारखंड में 81 विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी के निष्ठावान और पुराने कार्यकर्ताओं के साथ घोर अन्याय किया है और अपनी तानाशाही प्रवृत्ति दिखाई है.
हालांकि पूर्व के विधानसभा चुनावों में विश्वकर्मा समाज के दो विधायक चुने गए थे. बेरमो से योगेश्वर महतो बाटुल और गांडेय विधानसभा से लक्ष्मण स्वर्णकार जो कि समाज की आवाज को विधानसभा में उठाने का कार्य किया था. इस बार के विधानसभा चुनाव में हमारे दोनों नेता योगेश्वर महतो बाटुल और लक्ष्मण स्वर्णकार को टिकट नहीं दिया गया.
इसके अलावा भाजपा के पुराने संघी कार्यकर्ता डॉ. दिलीप कुमार सोनी को रांची विधानसभा से टिकट देने के लिए वैश्य महापरिवार, ओबीसी मोर्चा एवं झारखंड के विश्वकर्मा समाज के संगठन दि अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ने मांग की थी.
इस संबंध हमारी धारणा यह थी कि विश्वकर्मा समाज का प्रतिनिधि समाज की आवाज बने और विधानसभा में विश्वकर्मावंशियों की बात को रख सके। लेकिन सातवीं बार रांची विधानसभा से फिर वही पुराना चेहरा सीपी सिंह को पार्टी ने टिकट थमा कर रांची विधानसभा की जनता के साथ धोखा किया है।
बैठक में विक्रांत ने कहा कि विश्वकर्मावंशियों ने हमेशा भाजपा का सहयोग किया है लेकिन इस बार हमारे समाज के निष्ठावान लोगों को ठगने का काम किया है. भाजपा ना तो अपनी पार्टी में उचित स्थान देती है और ना ही विधानसभा चुनाव में झारखंड से प्रत्याशी बनाने का काम करता है।
उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में विश्वकर्मा महासभा झारखंड प्रदेश ने निर्णय लिया है कि विश्वकर्मा समाज अपना वोट अपने विवेक से देंगे, ताकि हमारे समाज के साथ अन्याय करनेवालों को सबक मिल सके.
इस संबंध में विश्वकर्मा समाज रांची, हटिया सहित पूरे प्रदेश में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान में लगा है, जो अपने समाज के लोगों को इस संदर्भ में जानकारी देकर लोगों से आह्वान कर रहा है कि वोट अपना कीमती मत अपने स्वविवेक से दें।
C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Vruksh-53)
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Stylish Chiffon Block Print Saree with Blouse Piece
₹489.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Latest Chiffon Batik Printed Saree with Blouse Piece
₹479.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹466.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Trendy Banarasi Kanjivaram Navy Color Art Silk Saree with Blouse Material
₹444.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







