गिरिडीह (कमलनयन) : झारखंड में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने को लेकर हर संभव प्रयास कर रही है। पार्टी के स्टार प्रचारक झारखंड में कैंप कर रोजाना कई-कई चुनावी सभाएं और रोड शो कर लोगों से एनडीए गठबंधन के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
इसी क्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को गिरिडीह में कहा कि झारखंड विस चुनाव के पहले चरण में बुधवार को हुए मतदान में एक बार फिर राज्य की जनता ने पीएम नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास व्यक्त कर भाजपा के पक्ष में भारी मतदान किया है। इसके साथ ही यह तय हो गया कि झारखंड में अगली सरकार एनडीए की बन रही है।
श्री साह गुरुवार को गिरिडीह सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी, गाण्डेय सीट पर मुनिया देवी और डुमरी सीट पर आजसू पार्टी की यशोदा देवी के पक्ष में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे।

‘वक्फ बोर्ड कानून लाना हमारी सरकार का संकल्प है’
उन्होंने भाजपा व आजसू प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि एक तरफ झामुमो, कांग्रेस, आरजेडी, झारखंड को एटीएम का जरिया मानती है. वहीं दूसरी ओर भाजपा और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन झारखंड को समृद्ध प्रदेश बनाना चाहती है।
उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार झारखंड में परिवर्तन कर एनडीए के पक्ष में सरकार बनाएं ताकि झारखंड का विकास हो सके। इससे यहां के लोंगों के जीवन स्तर में सुधार होगा।
कश्मीर में धारा 370 वापसी को लेकर कांग्रेस पर गृहमंत्री ने जमकर निशाना साधा और कहा कि राहुल गांधी परिवार की चार पीढ़ियां भी धारा 370 वापस नहीं ला सकती। कहा कि संसद में वक्फ बोर्ड कानून लाना हमारी सरकार का संकल्प है। हम लाकर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का झारखंड चुनाव में भी हरियाणा-कश्मीर का हाल होनेवाला है। पहले चरण में इसके साफ संकेत मिल गये हैं। झारखंड में बांग्लादेश घुसपैठियों की बाबत गृहमंत्री ने कहा कि झारखंड में भाजपा सरकार बनते ही इस संबंध में कानून बनाया जायेगा।
कहा कि जिन घुसपैठियों ने भोले-भाले आदिवासी भाइयों की जमीन पर कब्जा किया वैसी जमीनों की वापसी के लिए हमारी सरकार कानून बनाएगी। गृहमंत्री ने कहा कि झारखंड में सीएम और मंत्रियों के तिजोरियों से करोड़ों-अरबों-मिलते हैं।
मंच उतर कर शाह ने बच्ची से अपनी तस्वीर ली
जनसभा में उमड़ी लाखों की भीड़ के बीच एक बच्ची कीर्ति मिश्रा गृहमंत्री की तस्वीर लिए खड़ी थी। इस दौरान खुद गृहमंत्री ने बच्ची से कहा कि वो तस्वीर आकर लेते हैं। कुछ बाद जब जनसभा खत्म हुई, तो मंच से उतरते ही गृहमंत्री भीड़ के बीच पहुंचे, और बच्ची से अपनी तस्वीर ली। इस दौरान गृहमंत्री से हाथ मिलाने के लिए लोग टूट पड़े, जबकि गृहमंत्री ने कीर्ति मिश्रा के सर पर आशीर्वाद भरा हाथ रखा।

ऐसी सफाई करें कि हेमंत का राज्य से सफाया हो जाए: निर्भय शाहाबादी
जनसभा को भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी ने संबोधित करते हुए कहा कि 2019 में उनसे शायद गलती हुई, जो उन्हें अपनों के बीच नजरअंदाज होना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी शाहाबादी ने कहा कि हर साल महापर्व छठ में घरों में सफाई होती है. उसके बाद पर्व मनाया जाता है. लोकतंत्र के इस महापर्व में हर लोग ऐसी सफाई करें कि हेमंत सरकार का राज्य से सफाया हो जाए।
जनसभा को छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय कुमार शर्मा, पूर्व सांसद रवींद्र राय समेत कई भाजपा नेताओं ने संबोधित किया। जनसभा में मुकेश जालान, विनीता कुमारी, बिनोद सिन्हा, संदीप डंगाईच, मेयर सुनील पासवान, डॉक्टर एसके डोकानियां, सुभाष सिन्हा, विनय सिंह, नवीन सिन्हा समेत काफी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
आम बगान में जनसभा के बाद गांडेय के कुसुंभा मोड़ में भी गृहमंत्री अमित शाह का गांडेय की भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी के समर्थन में जनसभा आयोजन किया गया, जबकि डुमरी विस में ही आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी के समर्थन में जनसभा आयोजित हुई, जिसमे लाखों की संख्या में भाजपा समर्थकों की भीड़ जुटी थी।
TRYLO Riza T-FIT Women's Non-Padded,Non-Wired,Full Coverage,Seamless 100% Cotton Feel Fabric Bra Available in Multicolor
₹349.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1410 Women Medium Coverage Super Combed Cotton Bikini with Concealed Waistband and StayFresh Treatment_(Pack of 3, Colors & Prints May Vary)
₹499.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Allen Solly Men’s Polo T‑Shirt | Comfortable Rich Cotton Blend, Band Collar, Regular Fit | Stylish & Premium All Day Wear
₹713.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1406 Women High Coverage Super Combed Cotton Hipster with Concealed Waistband and StayFresh Treatment_(Pack of 3, Colors & Prints May Vary)
₹498.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWAGR 12 Pairs Sports Cotton Ankle Length Socks for Men, Pack of 12., Assorted
₹198.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹289.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (BS09)
₹496.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Chiffon Saree with Blouse Piece for Traditional Ethnic Wear Sari
₹499.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SATPURUSH Printed Chinon Silk Saree with Zari Woven Mirror Work and Unstitched Blouse Piece for Women Traditional Party Ethnic Wear Saree
₹2,049.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Handloom Erode Cotton Silk Saree for Women with Classic Traditional Zari
₹948.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







