24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeUncategorizedगिरिडीह में भाजपा प्रत्याशी निर्भय के समर्थन में हुआ रोड शो, नेतृत्व...

गिरिडीह में भाजपा प्रत्याशी निर्भय के समर्थन में हुआ रोड शो, नेतृत्व केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया

कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के साथ यूपी के सीएम योगी द्वारा दिया गया नारा ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे भी लगाए 

गिरिडीह (कमलनयन): झारखंड में दूसरे चरण (20 नवम्बर) को होनेवाले मतदान के अंतिम दिन सोमवार को गिरिडीह के भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी के समर्थन में रोड शो किया गया। रोड शो में सैकड़ों की संख्या में बाइक में पार्टी के युवा कार्यकर्ता हाथों में भगवा झंडा और कमल फूल का झंडा लहराते रहे।

रोड शो का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व सांसद रवींद्र राय के साथ महिला मोर्चा की शालिनी वैशखियार, विनीता कुमारी, तनुजा सहाय, कुसुम सिन्हा, संगीता सिन्हा, पूनम प्रकाश, संगीता सेठ, संजू देवी के साथ भाजपा नेता दिनेश यादव, मुकेश जालान, सुबोध प्रकाश, दीपक यादव, संदीप डंगाईच, मिथुन चंद्रवंशी, विवेक गुप्ता, विशाल गुप्ता सरीखे पार्टी के नेता कर रहे थे। इस दौरान जय श्रीराम के साथ यूपी के सीएम योगी द्वारा दिया गया नारा बंटेंगे तो कटेंगे के नारे भी कार्यकर्ताओं ने लगाए।

रोड शो के क्रम में कई स्थानों पर हुई नुक्कड़ सभा को केन्द्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड का यह चुनाव राज्य के लोगों को सुरक्षित करनेवाला है। राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठिए पांव पसार चुके हैं। ऐसे में इन्हें बाहर करने के लिए भाजपा को सत्ता में लाने की जरूरत है।

रोड शो में कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय हेमंत सरकार पर जमकर भड़के. कहा कि कांग्रेस अब राज्य में कहीं दिख नहीं रही। जो कुछ थोड़ी दिखाई पड़ रही है, वो भी इस चुनाव के बाद दिखना बंद हो जाएगा।

झारखंड का जन मानस भाजपा के पक्ष में खड़ा है: रवींद्र राय

श्री राय ने कहा कि हेमंत और कल्पना सोरेन एंड पार्टी जेएमएम ने शिबू सोरेन के सिद्धांतों को ताक पर रख दिया है। इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए डा. राय ने कहा कि 23 नवम्बर को चुनाव नतीजों के बाद राज्य में लूट के शासन पर विराम लग जायेगा। राज्य का जन मानस भाजपा के पक्ष में खड़ा है।

रोड शो गिरिडीह शहरी क्षेत्र के बाद पंचबा उप नगर में पहुचां. यहा भी कई स्थानों पर नुक्कड़ सभा कर भाजपा प्रत्याशी श्री शाहाबादी के समर्थन में मतदान की अपील की गई।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading