कमलनयन
गिरिडीह : नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार को बगोदर से लेकर गिरिडीह तक जगह-जगह में भव्य स्वागत किया गया. मंत्री बनने के बाद वह पहली बार अपने गृह जिला गिरिडीह पहुंचे.
नगर विकास सह उच्च शिक्षा मंत्री का इंडिया गठबंधन के अलावा विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं की ओर से परम्परागत ढंग से स्वागत किया गया। इस दौरान बगोदर , हरिहरधाम में कुछ देर के लिए रुके. फिर मंत्री का काफिला गिरिडीह की ओर बढ़ गया. रास्ते में जगह-जगह जन सैलाब उमड़ा था।
डुमरी चौक पर और पीरटांड़ में झामुमो-कांग्रेस समर्थकों ने मंत्री का स्वागत कर मौजूद लोगों के बीच मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। गिरिडीह नगर निगम सीमा क्षेत्र में पहुंचने पर घंटों सें इंतजार कर रहे हजारों महिला-पुरुषों ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को पपरवाटांड में फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.

मंत्री ने नेताओं व कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार किया
इस दौरान मंत्री वहां रुके और भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. लोगों से मिले और उनका हालचाल जाना। लोगों ने यहां पर भी मंत्री का स्वागत ढोल-नगाड़ों के बीच माला और मिठाई के साथ उनका स्वागत किया।
इसके बाद चमरखों, बदडीहा, पतरोडीह, जांगीटाड़, बरवाडीह, कोलडीहा, हुट्टी बाजार और शहर के मुख्य बड़ा चौक पर भव्य कार्यक्रम के साथ स्वागत-अभिनंदन किया गया. मंत्री श्री सोनू ने हनुमान मंदिर में मत्था टेका।
बड़ा चौक पर समाजसेवी संगठनों से जुड़े लोग एवं पार्टी कार्यकर्ता एक घंटे पूर्व ही यहां एकत्रित हो गए थे, जैसे ही मंत्री का काफिला पहुंचा, नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंत्री को मिठाई खिलाकर मुंह भी मीठा कराया गया.
इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन और मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू जिंदाबाद के नारे भी लगे। मंत्री ने भी नेताओं और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार किया. साथ ही लोगों का धन्यवाद किया।

जनता ने विरोधियों के साम्प्रदायिक धुव्रीकरण को खारिज किया: मंत्री
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री सुदिव्य ने कहा कि 2024 विस चुनाव में राज्य की जनता ने विरोधियों के साम्प्रदायिक धुव्रीकरण को खारिज कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार के समावेशी विकास पर मुहर लगाई है। मंत्री ने कहा कि आनेवाले पांच साल उनकी सरकार के विकास को समर्पित है। राज्य में अब और तेज गति से विकास होगा। गिरिडीह में उच्च शिक्षा के द्वार खुलेंगे।
झामुमो-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री का जगह-जगह स्वागत किया
स्वागत करनेवालों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, अभय सिंह, शाहनवाज अंसारी, कांग्रेस के नेता सतीश केडिया, जेएमएम नेता इरशाद अहमद वारिस, रामजी यादव, गोपाल विश्वकर्मा, मनोज चौघरी, अशोक विश्वकर्मा, सहित इंडिया ब्लॉक के नेता एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में सभी स्थानों पर आम नागरिक मौजूद थे।
Yashika Women Malgudi Silk Ajrak Printed Saree |saree for Women | Saree | New Sari | Latest Saree
₹499.00 (as of March 8, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHUGA Lilan Cotton Saree with White Daisy Floral Prints Tassel Pallu Lightweight Summer Saree
₹424.00 (as of March 8, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Latest Chiffon Batik Printed Saree with Blouse Piece
₹479.00 (as of March 8, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Vruksh-53)
₹499.00 (as of March 8, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Banarasi Silk Saree Patola saree with Unstitched blouse piece
₹999.00 (as of March 8, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







