20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihमंत्री सुदिव्य कुमार ने बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय में विभिन्न विकास योजनाओं की...

मंत्री सुदिव्य कुमार ने बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की, योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेेेने के बाद अधिकारियों को दिए कई निर्देश

गिरिडीह : बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग व पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की।

मंत्री और गांडेय की विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। बैठक में विभागीय मंत्री ने मनरेगा, अबुआ आवास योजना तथा मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना समेत विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी हासिल की. और योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मौके पर गांडेय विधानसभा की विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा,  पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत विस्पुते आदि उपस्थित थे.

मंत्री ने विभागीय स्तर पर संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने के बाद निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त से बारी-बारी से सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श किया तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करने की बात कही।

मंत्री ने डीसी ने अबुआ आवास की प्रगति की जानकारी हासिल की

इस दौरान मंत्री ने मनरेगा, अबुआ आवास योजना तथा झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना समेत कई योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के साथ विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ स-समय लाभुकों मिलें, यह सुनिश्चित करें। अबुआ आवास के कार्यों में तेजी लाने और समय पर निष्पादित करने के निर्देश दिए।

बैठक के क्रम में माननीय मंत्री ने सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अबुआ आवास की प्रगति, लाभुकों के चयन व अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए अबुआ आवास के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बैठक में इन अधिकारियों ने हिस्सा लिया

बैठक में अन्य अधिकारियों में अपर समाहर्ता विजय बिरुआ,  जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, जिला परिषद, गिरिडीह, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, एनआरईपी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, बेंगाबाद, सभी प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, सभी प्रखण्ड समन्वयक, आवास योजना, गिरिडीह जिला समेत अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading