गिरिडीह (कमलनयन) : शिक्षा को बढ़ावा देने के मकसद से शनिवार को आधुनिक सुविधाओं से लैस सिद्धो-कान्हू, सावित्री बाई फुले पुस्तकालय का शुभारम्भ नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया। गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के झिंझरी मोहल्ला में उद्घाटन के पश्चात मंत्री ने पुस्तकालय भवन का बारीकी से निरीक्षण किया। उपलब्ध किताबों को भी देखा। बच्चों से किताब की जरूरत पर बातचीत की।
उपस्थित छात्र-छात्राओं से उनकी तैयारियों के बारे में जाना और आवश्यक सुझाव दिए। मौके पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, उप विकास आयुक्त श्रमती स्मृता कुमारी जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं तक की सभी प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी : मंत्री
इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि इस पुस्तकालय को और अधिक आधुनिक और सुविधायुक्त पुस्तकालय के रूप में विकसित किया जायेगा। पुस्तकालय में हर एक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा की पुस्तकों सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी।
हालांकि विभिन्न विषयों की पुस्तकें मौजूद हैं, जो किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा के लिए सहायक सिद्ध होगी। यहां छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही बिजली, पानी एवं शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
उन्होंने कहा कि हाईटेक सुविधाओं से परिपूर्ण पुस्तकालय का शुभारंभ सरकार का सराहनीय प्रयास है। पुस्तकालय में स्कूल, कॉलेज से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं तक सभी प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही धार्मिक और आध्यात्मिक पुस्तकें भी उपलब्ध होंगी, ताकि बुजुर्ग लोग भी इसका लाभ ले सकेंगे। कम उम्र के बच्चों के लिए मनोरंजक पुस्तकें होंगी, जो मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्धन भी करेंगी। फ्री वाई-फाई की सुविधा भी बहाल की जायेगी। लर्निंग के माध्यम से पुस्तकालय में कोचिंग क्लास का भी प्रावधान किया जाएगा, जिससे ग़रीब बच्चों को लाभ होगा।

डीसी ने पुस्तकालय के सदुपयोग करने की अपील की
मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि यह गर्व की बात है कि इतनी हाईटेक सुविधाओं से लैस पुस्तकालय का निर्माण किया गया है, जिसमें बच्चे बिना किसी संकोच के आकर अपनी पढ़ाई एक शांत वातावरण में कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि सबसे अच्छा समाज वह है जो शिक्षा और स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा निवेश करता है। उन्होंने अभ्यर्थियों से पुस्तकालय का पूर्ण उपयोग करते हुए इसका फायदा उठाने का सुझाव भी दिया। उपायुक्त ने बच्चों से उक्त पुस्तकालय का अधिक से अधिक सदुपयोग करने की अपील की।
EthnicJunction Women's Art Silk Kalamkari Print Saree With Blouse Piece
₹429.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹423.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Shimmer Organza Sequence Embroidery Saree With Unstitched Blouse Piece
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







