जीत अदाणी ने शुरू की ‘मंगल सेवा’, हर साल 500 दिव्यांग महिलाओं की शादी में मदद का लिया संकल्प
गोड्डा : देश के अग्रणी उद्योगपति और अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के बेटे जीत अदाणी ने बुधवार को मंगल सेवा की शुरुआत की। इसके तहत उन्होंने हर साल 500 दिव्यांग महिलाओं की शादी में 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का संकल्प लिया है।
7 फरवरी को विवाह बंधन में बंधने जा रहे जीत अदाणी ने अपने घर पर 21 नवविवाहित दिव्यांग महिलाओं और उनके पतियों के साथ मंगल सेवा शुरू की। इन जोड़ों को उन्होंने 10-10 लाख रुपये के चेक प्रदान कर उनका आशीर्वाद लिया।
गौतम अदाणी ने इस आयोजन की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए जीत और होनेवाली बहू दिवा को आशीर्वाद दिया।
उन्होंने पोस्ट में लिखा, यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि मेरा बेटा जीत और बहू दिवा अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत एक पुण्य संकल्प से कर रहे हैं। जीत और दिवा ने प्रति वर्ष 500 दिव्यांग बहनों के विवाह में प्रत्येक बहन के लिए 10 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग कर मंगल सेवा का संकल्प लिया है।
उन्होंने लिखा कि एक पिता के रूप में मंगल सेवा उनके लिए परम संतोष और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पावन प्रयास से अनेक दिव्यांग बेटियों और उनके परिवारों का जीवन सुख, शांति और सम्मान से आगे बढ़ेगा।
अदाणी समूह के चेयरमैन ने लिखा, मेरी प्रभु से यही प्रार्थना है कि वह जीत और दिवा को सेवा के इस पथ पर निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद और सामर्थ्य दें। जीत अदाणी की शादी दिवा शाह से शुक्रवार को होगी। शादी समारोह गुजरात के अहमदाबाद में होगा। दिवा सूरत के हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी हैं।
जीत अदाणी वर्तमान में देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के निदेशक हैं। कंपनी के देश के आठ हवाई अड्डों के प्रबंधन एवं विकास से जुड़ी है। जीत हवाई अड्डा कारोबार के अलावा अदाणी समूह के डिफेंस, पेट्रोकेमिकल्स और कॉपर कारोबार की भी निगरानी करते हैं। वह समूह के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के प्रभारी भी हैं।
जीत की समाजसेवा की यह भावना उनकी मां प्रीति अदाणी से प्रेरित है। अदाणी फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति अदाणी अपने संगठन के माध्यम से समाजसेवा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम कर रही हैं।
SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,298.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Kerala Silk Blend Saree With Blouse Piece_freesize
₹369.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹682.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Glory Sarees Women's Woven Pure Soft Kanjivaram Silk Saree Banarasi Style With Blouse Piece for Wedding
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







