गुमला : – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में पीएम जनमन योजना के तहत विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने सभी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के सभी PVTG (Particularly Vulnerable Tribal Group) समुदाय के नागरिकों को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय और दृढ़ निश्चय के साथ कार्य करने का आह्वान किया ताकि इन वंचित समुदायों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंच सकें।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने 2nd और 3rd इंस्टॉलमेंट में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लाभार्थियों को समय पर राशि उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, उन्होंने कहा कि अभी चल रहे सर्वेक्षण में एक भी PVTG परिवार छूटना नहीं चाहिए। उपायुक्त ने प्रवासी PVTG श्रमिकों के परिवारों को भी आवास योजना से आच्छादित करने के लिए श्रम विभाग से उनका विवरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।
जल जीवन मिशन के तहत जिले में 112 PVTG ग्रामों में जल आपूर्ति योजना पूर्ण हो चुकी है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि PVTG परिवारों के घरों तक नल से जल आपूर्ति सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में FSTC (Faecal Sludge Treatment Plant) लगाए गए हैं, वहां जलापूर्ति सुचारु रूप से हो रही है या नहीं, इसका भी सर्वेक्षण किया जाए।
इसके अलावा, हाड़ूप ग्राम में जल मीनार लगाने का निर्देश दिया गया ताकि वहां के ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पीएचईडी (PHED) के इंजीनियरों को स्थलीय निरीक्षण करने और जल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने चेतावनी दी कि यदि ग्रामीणों तक पानी नहीं पहुंचा तो इसका अर्थ होगा कि पूरी योजना विफल है। उन्होंने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पूर्व तैयारी करने और पुराने चापाकलों एवं जल योजनाओं की समीक्षा कर वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया।
बैठक में मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामों में केवल स्वास्थ्य जांच ही नहीं, बल्कि सैंपल कलेक्शन की भी व्यवस्था की जाए, ताकि टीबी एवं अन्य गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान कर उपचार किया जा सके।
समीक्षा बैठक में बताया गया कि जिले में 47 मोबाइल टावरों में से 39 टावर चालू हैं, जबकि 8 टावर अभी निर्माणाधीन हैं। उपायुक्त ने विशेष रूप से औरापाट क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए, ताकि वहां के लोगों को सुचारु संचार सुविधा प्राप्त हो सके।
JSLPS (Jharkhand State Livelihood Promotion Society) के अंतर्गत संचालित वन धन विकास केंद्रों (VDVK) की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी 10 VDVK समूहों के लिए स्पष्ट कार्ययोजना बनाई जाए और उनके कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने इन समूहों का FPO (Farmer Producer Organization) से संबंध स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि उनके आजीविका के अवसर बढ़ाए जा सकें।
समीक्षा बैठक में पीएम जनमन योजना के तहत सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया, क्योंकि इस कार्य में देरी से ग्रामीणों को असुविधा हो रही है। उन्होंने वन विभाग से सभी आवश्यक दस्तावेज तुरंत तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण हो सके।
बैठक में पीएम किसान योजना, केसीसी (Kisan Credit Card), मातृ वंदना योजना, वनाधिकार कानून सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने इन योजनाओं के क्रियान्वयन को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला प्रशासन द्वारा PVTG समुदाय के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर 9431319825 जारी किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि PVTG ग्रामों के नागरिक इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्याओं की जानकारी दे सकते हैं और सरकारी योजनाओं से संबंधित सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी ने बैठक के अंत में कहा कि जिले के प्रत्येक PVTG नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और तत्परता से करें। उन्होंने कहा कि समस्याओं को समय रहते हल करना ही प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है और इसी भावना के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, प्रयोजन निदेशक ITDA, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, कार्यपालक अभियंता PHED, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
Klosia Women Embroidery Solid Straight Kurta and Pant Set with Dupatta
₹673.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1722 Women Wirefree Non Padded Super Combed Cotton Everyday Bra
₹579.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8037 Men Super Combed Cotton Solid Brief with Ultrasoft Waistband_(Pack of 2)
₹398.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Nermosa Women's Printed Anarkali Kurta Palazzo Set with Dupatta | Kurta sets for women
₹689.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Lymio Cargo for Men | Cotton Cargo Pant | Lower for man | Comfortable Breathable Cargos for Casual, Office Wear | Pant for Men (46-49)
₹529.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Saree With Unstitched Blouse Piece |Soft banarasi saree for women|silk saree pure silk
₹683.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Monjolika Fashion Women's Banarasi Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (37765 color)
₹498.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,167.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Pari122-51)
₹436.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹474.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







