27.8 C
Ranchi
Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaपुलिस अधीक्षक कार्यालय गुमला के प्रधान लिपिक की सेवानिवृत्ति पर दी...

पुलिस अधीक्षक कार्यालय गुमला के प्रधान लिपिक की सेवानिवृत्ति पर दी गई , भावभीनी विदाई

गुमला – गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह के कार्यालय में प्रधान लिपिक अरविंद कुमार पूरे 38 वर्ष 11 माह और 21 दिन सेवा पूर्ण कर 28 फरवरी 2025 को सेवानिवृत हो गए , इस  उपलक्ष में न्यू समाहरणालय चांदली  गुमला स्थित पुलिस  सभागार में जिला  पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ने सानिध्य में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया , गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ने उक्त विदाई सह सम्मान समारोह मैं कहा कि अरविंद कुमार अपने कर्तव्य निष्ठा और समय का जो आदर्श पुलिस विभाग को मिली है, वह हमेश मार्गदर्शक का कार्य करता रहेगा.
सेवानिवृत्ति के उपरांत पुलिस विभाग उनके स्वस्थ युक्त दीर्घायु जीवन की मंगल कामना प्रेषित करता है , इसके अतिरिक्त पुलिस उपाधीक्षक गुमला वीरेंद्र टोपनो, पुलिस निरीक्षक चैनपुर महेंद्र करमाली, प्रधान लिपिक विष्णु कुमार , तथा पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार दास , ने भी अरविंद कुमार के मंगलमय जीवन एवं स्वास्थ्य की कामना के लिए ईश्वर से कामना की , उक्त विदाई सह सम्मान समारोह में , लेखपाल रणधीर कुमार वर्मा , लिपिक ध्रुव कुमार , लिपिक बलजीत सिंह , लिपिक माधुरी केरकेट्टा, लिपिक नारायणी कुमारी , परिधारी दीपक कुमार , तथा कार्यालय के सभी कर्मी और सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading