27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghजयंत सिन्हा के होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, रंग-गुलाल के साथ...

जयंत सिन्हा के होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, रंग-गुलाल के साथ कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

हजारीबाग: हजारीबाग लोकसभा के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा द्वारा डेमोटांड स्थित ऋषभ वाटिका में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रंग-गुलाल लगाकर इस पर्व की खुशियां साझा कीं।

संगीत और पारंपरिक व्यंजनों के साथ मना उत्सव

समारोह के दौरान स्थानीय कलाकारों ने ढोलक-मंजीरे की ताल पर पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरे माहौल में उल्लास छा गया। इस दौरान बर्रा, घुसका, कचरी, मालपुआ और दहीबड़ा जैसे पारंपरिक व्यंजन परोसे गए, जिनका सभी ने आनंद लिया।

जयंत सिन्हा ने दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयंत सिन्हा ने कार्यकर्ताओं और हजारीबाग की जनता को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा—
“होली रंगों और भाईचारे का पर्व है, जो समाज में प्रेम और सौहार्द्र का संदेश देता है। हमें सभी की भावनाओं का सम्मान करते हुए इसे उल्लासपूर्वक मनाना चाहिए।”

सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी

समारोह में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के कई प्रमुख कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें टुन्नू गोप, सुरेंद्र सिन्हा, प्रकाश मिश्रा, नारायण चंद्र भौमिक, आनंद देव, प्रियंबदा, राजेश सहाय, शिव शंकर प्रसाद गुप्ता, सुमन कुमार, अंबिका सिंह, दीपक नाथ सहाय, रोशन कुमार, विनोद विश्वकर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम की जानकारी जयंत सिन्हा के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दी। होली मिलन समारोह ने सौहार्द्र और एकता का संदेश देते हुए क्षेत्र में उत्साह और उमंग का संचार किया।

News – Vijay Chaudhary


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading