22.2 C
Ranchi
Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaचिंगरी गांव के लच्छू उरांव एक सप्ताह से लापता, परिजनों ने पुलिस...

चिंगरी गांव के लच्छू उरांव एक सप्ताह से लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

गुमला, 28 मार्च 2025

गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के चिंगरी गांव में 50 वर्षीय लच्छू उरांव के लापता होने से परिवार परेशान है। बताया जा रहा है कि लच्छू उरांव गत बुधवार को घर से निकले थे और तब से उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

परिजनों ने कई दिनों तक उनकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिलने पर उनके पुत्र अभिषेक उरांव ने बिशुनपुर पुलिस से पिता की खोजबीन में मदद की अपील की है। अभिषेक ने उप प्रमुख चंदन सिंह और बीडीओ सूलेमान मुंडरी से भी मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वे घटना वाले दिन सफेद टी-शर्ट और सफेद धोती पहनकर घर से निकले थे।

परिवार ने प्रशासन से जल्द से जल्द लच्छू उरांव को खोज निकालने में सहयोग करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और लापता व्यक्ति की जानकारी रखने वालों से संपर्क करने की अपील की है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading