डिजनीलैण्ड मेला हजारीबाग के लिए आनंद और व्यापार का अद्भुत संगम है।यह आयोजन बच्चों, परिवारों और व्यापारियों के लिए समान रूप से लाभकारी है :– प्रदीप प्रसाद
हजारीबाग में बहुप्रतीक्षित डिजनीलैण्ड मेला का भव्य शुभारंभ इन्द्रपुरी सिनेमा हॉल मैदान, मैन रोड में संपन्न हुआ। यह मेला हर वर्ष बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाता है और इस बार भी लोगों के मनोरंजन के लिए विशेष तैयारियाँ की गई हैं। उद्घाटन समारोह में हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी बटेश्वर मेहता,राकेश गुप्ता, मनोज सिन्हा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजकरण पाण्डेय एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डिजनीलैण्ड मेला वर्षों से हजारीबाग के नागरिकों के लिए मनोरंजन और उत्सव का मुख्य केंद्र रहा है। यह मेला रामनवमी के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जाता है, ताकि हजारीबागवासियों को एक साथ खुशी मनाने और आनंद उठाने का अवसर मिल सके।सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा की डिजनीलैण्ड मेला हजारीबाग के नागरिकों के लिए मनोरंजन, व्यापार और सांस्कृतिक समागम का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है। यह मेला न केवल बच्चों और परिवारों के लिए आनंददायक है, मैं इस आयोजन की सराहना करता हूँ और आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ। आशा है कि यह मेला हर वर्ष इसी तरह उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित होता रहेगा।आयोजनकर्ता मनोज कुमार साव ने बताया कि इस मेले का आयोजन बच्चों और बड़ों दोनों की रुचि को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस वर्ष मेले को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक बनाया गया है, जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
झूलों और मनोरंजन के साधनों का आकर्षण
मेले का सबसे बड़ा आकर्षण झूले और रोमांचक राइड्स हैं, जो बच्चों और युवाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
व्यापारिक और खरीदारी के लिए स्टॉल्स
मेले में कई प्रकार की व्यापारिक और खरीदारी की स्टॉल्स लगाई गई हैं, जहाँ विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध हैं। इन स्टॉल्स में शामिल हैं लेदर बैग और पर्स,
लकड़ी के सजावटी सामान,चूड़ियाँ और आभूषण, खिलौने और गिफ्ट आइटम्स, नेम प्लेट और होम डेकोर आइटम्स,कपड़े और लेडीज कुर्ती जैसे अनेकों स्टॉल शामिल है.
खानपान की विशेष व्यवस्था
मेले में आने वाले लोगों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों और स्नैक्स की भी विशेष व्यवस्था की गई है। यहाँ विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट स्टॉल्स उपलब्ध हैं, जिनमें शामिल हैं मेले में लोगों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।
इस मेले के आयोजन में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता , समाजसेवी राकेश गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजकरण पाण्डेय, सागर कुमार, कृष्णा कुमार साव, मनोज कुमार सिन्हा, घनश्याम मेहता, प्रकाश मेहता एवं व्यक्तियों की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने मेले की भव्यता और व्यवस्था की सराहना की तथा आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
News – Vijay Chaudhary
MIRCHI FASHION Women's Latest Chiffon Batik Printed Saree with Blouse Piece
₹479.00 (as of March 9, 2026 18:05 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Georgette Digital Printed Ready To Wear one Minute Saree With Unstitched Blouse Piece
₹966.00 (as of March 9, 2026 18:05 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹499.00 (as of March 9, 2026 18:05 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ALMAARI FASHION Handloom Cotton Floral Printed Saree with Tassels on Edges & Attached Blouse Piece | 5.5 Meter Saree + 0.8 Meter Blouse
₹917.00 (as of March 9, 2026 18:05 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Pari122-51)
₹499.00 (as of March 9, 2026 18:05 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







