✦ छात्रों की आंकलन परीक्षा में 8000 विद्यार्थियों ने लिया भाग, स्कूलों का हुआ गुणात्मक सर्वे
✦ विद्यालय प्रमाणीकरण के पहले दिन कक्षा 2 और 3 के विद्यार्थियों ने तीन विषयो की दी परीक्षा
✦ विद्यालय प्रमाणीकरण के दूसरे दिन कल कक्षा 4 से 7 तक के विद्यार्थियों का होगा असेसमेंट, तीन दिन तक लगातार विद्यालयों का होगा गुणात्मक सर्वे
राज्य में संचालित 80 सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, 325 प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय और 345 पीएम श्री विद्यालयों में आज से स्कूल सर्टिफिकेशन का कार्य शुरू हुआ। विद्यालय प्रमाणीकरण के पहले दिन राज्य के 422 विद्यालयों का गुणात्मक सर्वे हुआ, इसके साथ ही आज कक्षा 2 और 3 के छात्रों का असेसमेंट भी हुआ। यह ऐसे विद्यालय है जहां कक्षा 2 और 3 की कक्षाएं संचालित है। छात्रों को असेसमेंट के लिए 90 मिनट का समय मिला। इनमे तीन विषयो यथा हिंदी, इंग्लिश और मैथ के सवाल पूछे गए। छात्रों के असेसमेंट के बाद विद्यालय का 90 मिनट तक गुणात्मक सर्वे हुआ। इनमे विद्यालय प्रामाणिकरण के विभिन्न मानकों की गहनता से जांच की गयी।
इन मानकों की हुई जांच: विद्यालयों में छात्रों के सीखने के परिणामो, 75% उपस्थिति, पुस्तकालय, प्रयोगशाला का संचालन, खेल कूद एवं मैदान, जल स्वच्छता और स्वास्थ्य, शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया, पाठ्येत्तर गतिविधियों के आयोजन, समुदाय एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की भागीदारी, छात्र नेतृत्व, विद्यालय विकास योजना, समावेशी वातावरण, पोषण, छात्र कल्याण, सुरक्षा एवं स्वछता जैसे मानकों पर विद्यालयों का मूल्यांकन किया गया।
सात मई तक चलेगा विद्यालय प्रमाणीकरण
विद्यालय प्रमाणीकरण का पहला चरण दिनांक 7 मई, 2025 तक चलेगा। इसमें 750 विद्यालय शामिल होंगे। कल कक्षा 4-7 के बच्चो का असेसमेंट होगा। असेसमेंट तीन विषयो में होगा जिनमे हिंदी, इंग्लिश और गणित शामिल है। इसके अलावा कल भी 90 मिनट तक विद्यालयों का सर्वे होगा। दिनांक 7 मई को कक्षा 8, 10 और 12 के विद्यार्थियों का असेसमेंट होगा।
न्यूज़ डेस्क
SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹917.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Floral Printed Georgette Saree with Unstitched Blouse Piece
₹328.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Soft Fandy Silk Saree With Hand Work Lace Boarder & Comes With Unstitched Blouse Piece (Chhaava)
₹999.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sugathari Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Silk Saree Soft new ladies 2023 Design Wear Pattu Sarees Latest Party Sari collections With Blouse Piece for Wedding sadi (SAN PARI-182 DARK GREEN)
₹499.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Kanjivaram Silk Saree Jacquard Banarasi Sari With Blouse Piece For Wedding
₹479.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







