20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihसलैया,सिकदारडीह की सड़क बनी दलदल, बुढ़वा तालाब की मिट्टी से फैला कीचड़...

सलैया,सिकदारडीह की सड़क बनी दलदल, बुढ़वा तालाब की मिट्टी से फैला कीचड़ — शिकायत पर पहुँची पुलिस, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी।

गिरिडीह जिला के जमुआ प्रखंड अंतर्गत :- सिकदारडीह गांव की मुख्य ग्रामीण सड़क इन दिनों कीचड़ और फिसलन से भरी हुई है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। गांव के समीप स्थित बुढ़वा तालाब की खुदाई और सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान ट्रैक्टर चालकों द्वारा सड़क पर ही मिट्टी गिरा दी गई, जो बारिश के बाद दलदल में बदल गई है।
यह महत्वपूर्ण सड़क सिकदारडीह को सलैया, तुलसीडीह, बदड़िहा पंचायत सहित अन्य गांवों से जोड़ती है, और इसी मार्ग से लोग झारखंड धाम बाबा मंदिर (जो यहां से 5 किमी दूर है) भी जाते हैं। प्रतिदिन स्कूली बच्चों, किसानों, महिलाओं, और आम लोगों का आना-जाना इसी रास्ते से होता है।
ग्रामीणों की शिकायत है कि जहां पीसीसी (पक्की सीमेंट कंक्रीट) सड़क बनी हुई थी, वहाँ भी मिट्टी गिरा दी गई है, जिससे वह भी कीचड़ में बदल चुकी है। फिसलन के कारण आए दिन बाइक सवार गिरते हैं और पैदल चलना भी खतरनाक हो गया है।

शिकायत पर पहुँची पुलिस:

आज गुरुवार को हीरोडीह थाना की पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और मिट्टी गिराने वाले ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों की माँग:

सड़क पर मिट्टी गिराना तुरंत रोका जाए।
गिराई गई मिट्टी की सफाई कर सड़क को सुचारू बनाया जाए।
पीसीसी सड़कों को साफ कर उनकी मरम्मत की जाए।
भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो, इसके लिए जिम्मेदारी तय की जाए।
तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पूरी तरह से कीचड़ में बदल चुकी है, और लोग किनारे-किनारे चलने को मजबूर हैं।
रिपोर्ट:-नवीन शर्मा

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading