यूसेट के एनएसएस ने आयोजित किया पौधा रोपण कार्यक्रम
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को विनोबा भावे विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारीबाग के आरसीसीएफ श्री रविंद्र नाथ मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को सुशोभित किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में हजारीबाग वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री मौन प्रकाश ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
विश्वविद्यालय परिसर पहुंचते ही सबसे पहले विश्वविद्यालय के कुलपति ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को पुष्प स्तबक भेंट कर उनका अभिनंदन किया । उसके बाद दोनों अतिथि एवं विश्वविद्यालय के कुलपति एवं अन्य अधिकारी एवं शिक्षक गण आचार्य विनोबा भावे के प्रतिमा पर पुष्पार्पण किए।
कुलपति प्रोफेसर चंद्र भूषण शर्मा के आग्रह पर आरसीसीएफ श्री रविंद्र नाथ मिश्रा ने सर्वप्रथम आचार्य विनोबा भावे की प्रतिमा के ठीक बगल में नारियल का पौधा लगाया। इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने पौधारोपण किया। विश्वविद्यालय के वित्त सलाहकार श्री अखिलेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि श्री मौन प्रकाश एवं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ सादिक रज्जाक ने बारी बारी से नारियल का पौधा लगाया। एक योजना के तहत आचार्य विनोबा भावे की प्रतिमा स्थल में पांच नारियल के पौधे समान दूरी पर इस तरह से लगाए गए कि जब यह बड़े होंगे तब यह स्थल की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देंगे।
यह आयोजन विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से तथा यूसेट के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की मेजबानी में आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के विश्वविद्यालय के समन्वयक डॉ जॉनी रुफिना तिर्की, यूसेट के निदेशक डॉ आशीष कुमार साहा, यूसेट राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ खेमलाल महतो तथा यूसेट के शिक्षक डॉ गीता कुमारी, डॉ सुमित कुमार, एनएसएस के सोनू कुमार एवं अन्य स्वयंसेवक सक्रिय भूमिका में दिखे। विश्वविद्यालय के सुरक्षा एवं हाउसकीपिंग एजेंसी के एरिया ऑफिसर श्री मनोज कुमार झा एवं उनकी पूरी टीम ने इस कार्य में बढ़-चढ़ कर सहयोग किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मानव विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ विनोद रंजन, विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी श्री सुरेंद्र कुशवाहा के अलावे अच्छी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित हुए।
News – Vijay Chaudhary
Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹682.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece_freesize
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Stylish Chiffon Block Print Saree with Blouse Piece
₹489.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Vruksh-53)
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







