24 जून 2024 का दिन हजारीबाग के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया, जब हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लाल सांसद मनीष जायसवाल की बुलंद आवाज पहली बार देश के सर्वोच्च सदन संसद भवन से गूँजी। यह वह दिन था जब एक ओर विश्व नेता के रूप में स्थापित हुए हिंदुस्तान के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार जनादेश प्राप्त कर मोदी सरकार 3.0 की की शुरुआत करते हुए खुद लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लिया वहीं मनीष जायसवाल ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेते हुए अपने नाम के साथ अपने पिता का नाम जोड़कर “मैं मनीष ब्रजकिशोर जायसवाल, ईश्वर की शपथ लेता हूँ…” कहकर अपनी पितृ भक्ति का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसकी पूरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में खूब सराहना हुई ।
पिता के अधूरे सपने को किया पूरा, जनता ने दिया ऐतिहासिक जनादेश
04 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आए, जिसमें हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की जनता ने अपने चहेते जननेता और भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को अपार जनादेश देकर सांसद चुना। हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र का दो बार प्रतिनिधित्व करने के बाद, पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे मनीष जायसवाल की जीत कई मायनों में बेहद खास थी। उनकी जीत की गूँज न केवल हजारीबाग, बल्कि पूरे देश में सुनाई दी, क्योंकि यह वह सीट है जहाँ से पूर्व में वित्त मंत्री, विदेश मंत्री, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जैसे नेता रहे हैं।
मनीष जायसवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी को बुरी तरह हराकर अपने पिता ब्रजकिशोर जायसवाल के अधूरे सपने को पूरा किया, जिन्होंने पूर्व में सांसद का चुनाव लड़ा था। उनकी जीत हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता के बीच उम्मीद की एक नई किरण बनकर आई और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल था ।
जनसेवा का संकल्प: सड़क से संसद तक जनता की बने मुखर आवाज
चुनाव जीतने के बाद, “आहिस्ता चल जिंदगी, कुछ कर्ज चुकाने बाकी हैं, कुछ के दर्द मिटाने बाकी हैं, कुछ फर्ज निभाने बाकी हैं…” के भाव को आत्मसात करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता की वेदना को समझा और उनके अनुरूप फर्ज निभाने का दृढ़ संकल्प लिया। फिर क्या था, अनवरत जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए सड़क से लेकर लोकतंत्र के सबसे बड़े सदन संसद तक, उन्होंने पूरी शिद्दत से जनमुद्दों को उठाया।
महज एक साल के अपने कार्यकाल में उन्होंने खुद को तपाते हुए चिलचिलाती धूप, आंधी-तूफान, कड़ाके की ठंड और झमाझम बारिश के बावजूद सच्ची सेवा निष्ठा और समर्पण भाव से जरूरतमंदों की सेवा की ।
एक साल में उपलब्धियों का लेखा-जोखा: जनसेवा, विकास और सशक्तिकरण
सांसद मनीष जायसवाल ने लोकसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज करने के तुरंत बाद ही बतौर सांसद आभार यात्रा निकाली, जो हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के कोडरमा जिले के चंदवारा से लेकर चतरा जिले के पिपरवार तक, कटकमसांडी से लेकर विष्णुगढ़ तक और चौपारण के चोरदाहा से लेकर रामगढ़ के बरलंगा तक, गोला से लेकर पतरातु तक – पाँचों विधानसभा क्षेत्रों के सभी प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना कर अपनी ईश्वरीय आस्था का प्रदर्शन किया। शत- प्रतिशत उपस्थिति के साथ संसदीय भागीदारी सुनिश्चित की। 24 जून से लेकर 3 जुलाई तक चली 18वीं लोकसभा सत्र में उन्होंने अपने नाम के साथ अपने पिता ब्रजकिशोर जायसवाल के नाम का उल्लेख करते हुए शपथ ली। ओथ सत्र के अलावे दो बजट सत्र और एक शीतकालीन सत्र में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कर उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र और देश भर के विभिन्न मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाते हुए जनता की आवाज बनकर उभरे। इस दौरान क्षेत्र के हर वर्ग और ज्वलंत मुद्दों को उन्होंने बेबाकी से संसद के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया । खेल को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरे। सांसद खेल महोत्सव- 2024 का बृहद पैमाने पर आयोजन कर उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के हर एक प्रखंड में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का व्यापक विस्तार किया और खेल के क्षेत्र में ग्रामीण इलाकों में एक नई क्रांति लाई। नमो फुटबॉल टूर्नामेंट- 2025 की शुरुआत की तैयारी भी लगभग पूर्ण कर ली गई है और जुलाई महीने से ही इसका शुरुआत होने वाला है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में लोकउत्सव का रूप धारण कर चुके यहां के रामभक्त श्रद्धालुओं के रोम- रोम में पुलकित होने वाले रामनवमी- 2025 के दौरान सांसद पारंपरिक अस्त्र- शस्त्र वितरण अभियान चलाकर हर अखाड़े तक तलवार और लाठी पहुंचाया ताकि रामनवमी के दौरान इस क्षेत्र में सदियों से चल रही अस्त्र-शस्त्र कला कौशल प्रदर्शन की परंपरा को अक्षुण्ण रखा जाए। हजारीबाग और रामगढ़ जिले के दिव्यांगों को सहायक यंत्र उपलब्ध कराने के लिए कैंप लगाया और फिर जरूरत के अनुरूप उन्हें सहायक यंत्र उपलब्ध कराया। क्षेत्र के कार्यरत विभिन्न कंपनियों के सीएसआर के तहत जनउपयोगी कार्य करने हेतु उन्हें निरंतर प्रेरित किया ।
संसद की तीन महत्वपूर्ण समितिय जिसमें प्राक्कलन समिति, फूड एंड कंज्यूमर अफेयर्स समिति और कोल एंड माइंस समिति में बतौर सदस्य उन्हें शामिल किया गया है। उन्होंने तीनों कमेटियों की सभी बैठकों में शत-प्रतिशत हिस्सा लिया है। जन-मुद्दों पर हमेशा मुखर रहते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों से मिलकर उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं को उठाया और उनके निराकरण का पूर्ण प्रयास किया। झारखंड की विधि-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, कुव्यवस्था और वर्तमान सरकार की तुष्टीकरण की नीति पर भी पुरजोर प्रहार करते हुए उन्होंने जनता के अनुरूप प्रखरता से आवाज बुलंद की। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक और चिकित्साकर्मियों की मनमानी पर उनका जबरदस्त एक्शन, पुलिसिया जुल्म और बर्बरता के खिलाफ रामगढ़ के गोला और हजारीबाग के सदर थाना के बाहर घंटों के धरने के बाद पुलिस विभाग का बैकफुट पर आना, एवं हजारीबाग और रामगढ़ जिले में अघोषित बिजली कटौती और विभागीय रवैये के खिलाफ प्रचंड धरना प्रदर्शन के पश्चात बिजली की स्थिति में सुधार की कार्रवाई से उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनहित के मुद्दे को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध का कोई भी कसर छोड़ेंगे नहीं। मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए सदैव जनता से जुड़े रहें ।
निभाया सामाजिक उत्तरदायित्व, विधानसभा चुनाव में एनडीए को दिलाया प्रचण्ड
विधानसभा चुनाव- 2024 में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए उन्होंने हजारीबाग जिले और रामगढ़ जिले के सभी विधानसभा सीटों पर एनडीए समर्थित 6 में से 5 विधानसभा सीटों पर प्रचंड जीत दिलाई, जिससे करीब 25 साल बाद हजारीबाग में एनडीए का रिकॉर्ड वापसी हुआ। बीते दिल्ली विधानभा चुनाव में पार्टी द्वारा दो विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी का दायित्व मिला उसे भी बखूबी निभाया। सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 योजना के तहत सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की 101 जरूरतमंद बहन/बेटियों के अरमानों को पूरा करते हुए उन्होंने उनके सपनों को साकार किया और एक भाई बनकर पूरे शान-ओ-शौकत के साथ दैनिक जीवन में पारिवारिक और घरेलू जरूरी सामग्री देकर उनका कन्यादान कराया। पूरे लोकसभा क्षेत्र में हजारों बहनों को उनकी शादी से पूर्व लहंगा भेंटकर और उनसे सीधे बात करके उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सांसद तीर्थदर्शन योजना की शुरुआत भविष्य में क्षेत्र के जरूरतमंद बुजुर्गों के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से उन्होंने शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के चार प्रमुख तीर्थस्थल – वाराणसी, प्रयागराज (संगम स्थल), विंध्याचल और अयोध्या दर्शन की यात्रा उन्हें कराई जाएगी। इसकी विधिवत शुरुआत सह प्रथम जत्थे की रवानगी आगामी 29 जून 2025 को हजारीबाग के प्रसिद्ध नृसिंह स्थान मंदिर प्रांगण से की जाएगी।
जनता के बीच सुलभ और सक्रिय सांसद
पहली बार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता को यह एहसास हो रहा है कि उनका सांसद भी उनके बीच उनके सुख-दुःख में सहभागी बनकर सशरीर उपस्थित रहता है। पूरे लोकसभा क्षेत्र के हर सामाजिक, धार्मिक और व्यक्तिगत आयोजनों के निमंत्रण पर लोगों के बीच पहुँचकर अपनी सुलभता का सुखद एहसास सांसद मनीष जायसवाल ने लोगों को कराया है। सांसद सेवा केंद्र के माध्यम से 24×7 लोगों को जरूरत के मुताबिक स्वास्थ्य, बिजली, पानी, प्रशासनिक और पुलिस से संबंधित सेवा प्रदान की जाती है।
मनीष जायसवाल ने अपने एक साल के कार्यकाल में यह साबित कर दिया है कि वे केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि हजारीबाग की जनता के सच्चे सेवक और सारथी हैं। उनका समर्पण और जनहित के प्रति उनकी निष्ठा हजारीबाग के विकास और जनता के कल्याण के लिए एक नई उम्मीद जगाती है ।
न्यूज़ – विजय चौधरी
Jockey 8037 Men Super Combed Cotton Solid Brief with Ultrasoft Waistband_(Pack of 2)
₹398.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZORO Men's Genuine Leather Belt for Men | Black,Brown,Tan
₹230.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Amazon Brand - Symbol Men's Cotton Shirt | Casual | Plain | Full Sleeve | Summer - Regular Fit (Available in Plus Sizes)
₹349.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)TRYLO Riza T-FIT Women's Non-Padded,Non-Wired,Full Coverage,Seamless 100% Cotton Feel Fabric Bra Available in Multicolor
₹349.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Amazon Brand - Symbol Men's Cotton Rich Solid Polo Tshirt | Collar Tshirts | Half Sleeves | Plain-Regular Fit (Available in Plus Sizes and Combo Pack of 2)
₹299.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹474.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Bandhani Printed Chiffon Saree with Blouse
₹464.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (Pari 121)
₹448.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11- Women's Kanjivaram Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹1,435.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







