पुरी, (ओडिशा) : महाकुंभ 2025 में लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के बाद, अदाणी समूह सेवा के अपने संकल्प को लेकर पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में पहुंचा है। चेयरमैन गौतम अदाणी और अदाणी समूह “सेवा ही साधना है” के मूलमंत्र के साथ 26 जून से 8 जुलाई तक पुरी रथ यात्रा में सेवा कार्यों का आयोजन करेगा। इन सेवाकार्यों के माध्यम से श्रद्धालुओं और रथयात्रा के आयोजन में लगे हुए कर्मचारियों को सहयोग प्रदान किया जाएगा।
अदाणी समूह हमेशा ही बुनियादी ढांचे, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े समाजसेवा के कामों में बढ़चढ़ कर शामिल होता रहा है। धीरे-धीरे, अदाणी समूह भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जीवन में होने वाले सेवाकार्यों में भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। यह भागीदारी एक प्रायोजक के रूप में नहीं, बल्कि सेवक के रूप में होगी।
मिलेगा निःशुल्क पौष्टिक भोजन
रथयात्रा के दौरान लगभग 40 लाख लोगों को निशुल्क भोजन और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है। श्रद्धालुओं और आयोजन के लिए तैनात कर्मचारियों की मदद करने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। इनमें शामिल हैं खाद्य काउंटरों के जरिए निःशुल्क और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना, शहर भर में निःशुल्क शीतल पेय के काउंटर, पुरी बीच लाइफगार्ड महासंघ के लाइफगार्डों का सहयोग, समुद्र तट की सफाई आदि।
इसके अलावा रथयात्रा ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों और स्वयंसेवकों के लिए निःशुल्क टी-शर्ट, नगरपालिका कर्मचारियों के लिए फ्लोरोसेंट सुरक्षा जैकेट, रेनकोट, टोपियों और छातों का वितरण भी किया जाएगा। यह सेवा कार्य अदाणी समूह, पुरी जिला प्रशासन, इस्कॉन और स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों के बीच सहयोग से किए जा रहे हैं।
अगर महाकुंभ का सेवा कार्य पैमाना के हिसाब से बड़ा था तो रथयात्रा आत्मीयता के लिहाज से महत्वपूर्ण है। पुरी में भले ही श्रद्धालुओं की संख्या महाकुंभ के मुकाबले कम हो, लेकिन आध्यात्मिक ऊर्जा कई गुना अधिक है। रथयात्रा के दौरान अदाणी समूह सिर्फ सेवा ही नहीं कर रहा, बल्कि विकास के उस दृष्टिकोण को मजबूत कर रहा है.
अदाणी समूह समर्पित भाव से जुटा
सेवा के प्रति अदाणी समूह के समर्पण को इस बात से समझा जा सकता है कि सेवा के सभी कार्य सीधे समूह से जुड़े लोगों द्वारा किए जा रहा हैं। सेवा कार्यक्रम की योजनाएं महीनों पहले स्थानीय भागीदारों के साथ मिलकर बनाई गई हैं। स्वयंसेवक भी अदाणी समूह के सदस्य हैं या फिर स्थानीय समुदायों से जुड़े हुए हैं। सेवा कार्यों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी भी अदाणी समूह से जुड़े उन सदस्यों के ऊपर है, जो लंबे वक्त से स्थानीय लोगों से जुड़े हुए हैं।
SIRIL Women's Kanjivaram Silk Saree Jacquard Banarasi Sari With Blouse Piece For Wedding
₹479.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹917.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SHOPAZ Ready To Wear Saree For Women Maroon Georgette One Minute Readymade Stitched Scalloped Border With Unstitched Blouse
₹897.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Banarasi Silk Saree Patola saree with Unstitched blouse piece
₹999.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Soft Fandy Silk Saree With Hand Work Lace Boarder & Comes With Unstitched Blouse Piece (Chhaava)
₹999.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







