31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGoddaपुरी में श्रद्धा की राह पर नंगे पांव चले गौतम अडानी, जगन्नाथ...

पुरी में श्रद्धा की राह पर नंगे पांव चले गौतम अडानी, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी सेवा और संकल्प की अद्भुत मिसाल

पुरी : जहां एक ओर समुद्र की लहरें शांत हैं, वहीं पुरी की पवित्र धरती पर “जय जगन्नाथ” के जयघोष से आसमान गूंज रहा है। यही है भगवान जगन्नाथ की सलाना रथयात्रा, जो न सिर्फ आस्था का उत्सव है, बल्कि भारत की आध्यात्मिक धरोहर की जीवंत मिसाल भी है। इस बार यह यात्रा कुछ खास रही, क्योंकि इसमें शामिल हुए देश के प्रमुख उद्योगपति और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी परंतु एक कारोबारी के रूप में नहीं, बल्कि एक नंगे पांव चलनेवाले विनम्र श्रद्धालु के रूप में।

भीड़ में एक सेवक की तरह नज़र आये अडानी

28 जून को, रथयात्रा के दूसरे दिन, जब लाखों श्रद्धालु पुरी के ग्रांड रोड (बड़ा डांडा) पर उमड़े, वहीं गौतम अडानी भी पारंपरिक वेशभूषा पहने, नंगे पांव हाथ जोड़े खड़े थे। उन्होंने न तो किसी वीआईपी की तरह प्रवेश किया, न कोई बड़ा ऐलान किया। वे आए, चुपचाप चक्रधारी प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ को खींचने के लिए। उनके लिए यह सिर्फ भक्ति नहीं थी, यह “सेवा ही साधना है” का जीवंत रूप था।

उद्योग से अध्यात्म तक: सेवा की निरंतरता

गौतम अडानी की यह आध्यात्मिक सेवा कोई पहला उदाहरण नहीं है। इससे पहले भी प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान उन्होंने अडानी फाउंडेशन के माध्यम से विशाल पैमाने पर तीर्थयात्रियों के लिए भोजन, स्वास्थ्य और सफाई सेवाएं संचालित करवाई थीं। 21 जनवरी को खुद अडानी कुंभ मेले में सेवा के लिए पहुंचे थे। पुरी की रथयात्रा में यह सेवा और गहरी हो गई।

उन्होंने न केवल रस्सी खींची, बल्कि स्थानीय प्रशासन, दैतापति पुजारियों और स्वयंसेवकों के साथ मिलकर रथ यात्रा की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। इससे यह स्पष्ट हो गया कि यह सेवा किसी फोटो-ऑप या ब्रांडिंग के लिए नहीं, बल्कि एक आंतरिक आध्यात्मिक आह्वान के लिए की गई थी।

श्रद्धालुओं के लिए संबल बना अडानी फाउंडेशन

इस बार अडानी फाउंडेशन ने जो सेवा कार्य किए, वे किसी एक पहल तक सीमित नहीं थे। पूरी रथयात्रा के दौरान फाउंडेशन की टीम ने जो सहयोग दिया, वह एक समर्पित तंत्र की तरह काम कर रहा था। 4 मिलियन भोजन और पेय पदार्थ श्रद्धालुओं को निःशुल्क वितरित किए गए।

पुरी के अलग-अलग हिस्सों में पेयजल वितरण केंद्र, जहां ठंडा पेय मुफ्त में उपलब्ध कराया गया। स्वयंसेवकों को मुफ्त टी-शर्ट, नगर पालिकाकर्मियों को फ्लोरोसेंट सुरक्षा जैकेट। बारिश से बचाव के लिए रेनकोट, छतरी, कैप और जैकेट्स श्रद्धालुओं और प्रशासन को वितरित किए गए।

पुरी बीच लाइफगार्ड महासंघ को मदद, ताकि समुद्र किनारे सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। विशेष प्लास्टिक कचरा सफाई अभियान में स्वयंसेवकों की मदद से बीच क्लीन-अप। यह सेवा कार्य पुरी जिला प्रशासन, इस्कॉन और स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से किया गया।

 

 

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading