31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaश्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर एसडीओ चैनपुर द्वारा टांगीनाथ धाम, डुमरी...

श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर एसडीओ चैनपुर द्वारा टांगीनाथ धाम, डुमरी का निरीक्षण

गुमला :- गुमला उपायुक्त  प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार आज रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर ने श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर टांगीनाथ धाम, डुमरी का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेला कमिटी के साथ बैठक भी की। मेले को सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु विधि-व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीओ ने श्रावणी मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, पार्किंग एवं बैरिकेटिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, मंदिर परिसर सहित संपूर्ण क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई कराने, सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील रखने एवं वॉलेंटियर्स की तैनाती सुनिश्चित करते हुए उनका पहचान पत्र निर्गत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि मेले की भीड़ को देखते हुए आवश्यकता अनुसार पुलिस बल एवं महिला पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरी, अंचल अधिकारी डुमरी, थाना प्रभारी डुमरी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading