32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumla67-सिसई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत अनुमंडल पदाधिकारी बसिया की अध्यक्षता में राजनीतिक...

67-सिसई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत अनुमंडल पदाधिकारी बसिया की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ बैठक संपन्न

गुमला :- गुमला जिला अंतर्गत स्थित सिसई प्रखंड में आज मंगलवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी बसिया जयवंती देवगम की अध्यक्षता में 67-सिसई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड, रांची द्वारा प्राप्त निर्देशों के आलोक में सभी राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट (BLA) की अद्यतन सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। यह स्पष्ट किया गया कि जिस प्रकार प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल अफसर (BLO) की नियुक्ति की गई है, उसी प्रकार निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और समन्वय को सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक राजनीतिक दल को अपने बूथ लेवल एजेंट नामित करना आवश्यक है।
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने कहा कि बूथ लेवल एजेंटों की उपस्थिति से निर्वाचन पूर्व गतिविधियों, मतदाता सूची के अद्यतन, जागरूकता प्रसार, एवं नए मतदाताओं के पंजीकरण जैसी प्रक्रियाओं में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी संभव होगी, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक मजबूत एवं पारदर्शी बन सकेगी।
इस बैठक में निर्वाचन कार्य से संबद्ध ऑपरेटर  समेत सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। बैठक में निर्वाचन से संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं, तिथियों एवं BLA नामांकन से जुड़ी आवश्यक औपचारिकताओं की भी विस्तार से जानकारी दी गई।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading