31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghसांसद मनीष जायसवाल के धरने का असर शुरू: ऋत्विक ने शुरू किया...

सांसद मनीष जायसवाल के धरने का असर शुरू: ऋत्विक ने शुरू किया तालाब के मेढ़ का निर्माण कार्य

हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल के चट्टीबरियातू के ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठने के तुरंत बाद, एनटीपीसी की आउटसोर्स कंपनी ऋत्विक हरकत में आ गई है। बीती रात चुपके से काटे गए बड़ा तालाब (लातो आहर) के मेढ़ के निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। हालांक सांसद मनीष जायसवाल का धरना अभी लगातार डेढ़ घंटे से जारी है।
केरेडारी प्रखंड के ग्राम चट्टीबरियातू में स्थित इस तालाब के मेढ़ को बीती रात्रि ऋत्विक कंपनी द्वारा चुपके से काटकर पानी निकालने का प्रयास किया गया था। ग्रामीणों के तीव्र विरोध के बाद काम कर रहे लोग मशीन छोड़कर भाग गए थे।
आज सुबह सांसद मनीष जायसवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने एनटीपीसी के अधिकारियों से दो टूक बात करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि कंपनी तुरंत तालाब के काटे गए मेढ़ को भरे और किए गए ड्रिल को बंद करे। सांसद ने साफ कहा कि जब तक यह कार्य पूरा नहीं हो जाता, वह ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे रहेंगे।
सांसद मनीष जायसवाल के इस कड़े रुख का ही परिणाम है कि ऋत्विक कंपनी ने तुरंत हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए मेढ़ निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है ।
News – Vijay Chaudhary

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading