24.6 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihजमीन से जुड़ाव ने बाबूलाल मरांडी को खेतिहर बना दिया...अपने खेतों में...

जमीन से जुड़ाव ने बाबूलाल मरांडी को खेतिहर बना दिया…अपने खेतों में धनरोपनी करते नजर आए

गिरिडीह (कमल नयन) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मधुर व्यवहार और सादगीपूर्ण रहन- सहन के लिए जाने जाते हैं. विरोधी भी उनकी सादगी के कायल हैं।

बचपन से ही उनका जमीन जुड़ाव रहा है। कई सारे काम वे खुद करते रहे हैं। खेतों में काम करने की उनकी कई फोटो और वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए सामने आए हैं। जिसमें वे अपने खेतों के मेढ़ पर चलते हुए-धनरोपनी करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने यह तस्वीर खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा किया है। हालांकि वह हर साल धनरोपनी करते आ रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव कोदांईबांक में खुद अपने खेतों में उतरकर धनरोपनी की. उनके साथ अन्य सहयोगी भी शामिल हुए। तस्वीरें इस बात की गवाह है कि  वे पूरी तन्मयता से धानरोपाई में मशगूल हैं।

खेत में धनरोपनी को लेकर अपनी भावनाएं भी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मिट्टी में पैर रखते ही एक अलग प्रकार की ऊर्जा महसूस होती है. खेतों में काम करके उन्हें आत्मिक संतोष और सुखद अनुभव होता है. पसीने की हर बूंद मानों जैसे जमीन से रिश्ता और गहरा करता है। उन्होंने लिखा है कि कृषि सिर्फ काम नहीं, एक जीवन दर्शन है. जो हमें आत्मनिर्भर बनाती है और प्रकृति के प्रति संवेदनशील होने का एहसास कराती है। सही मायने में कृषि कार्य के हर पल में एक सच्चा सुख और गौरव छिपा है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading