20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaस्कूली छात्रों के बैंक खाते और NPCI मैपिंग के लिए विशेष अभियान...

स्कूली छात्रों के बैंक खाते और NPCI मैपिंग के लिए विशेष अभियान शुरू

उपायुक्त के निर्देश पर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की पहल

गुमला गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिले के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक विशेष बैंकिंग और NPCI मैपिंग अभियान की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्रवृत्ति, पोशाक, स्कूल किट और अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर और सीधे बैंक खातों के माध्यम से बच्चों को प्राप्त हो।

यह अभियान 16 जुलाई 2025 से प्रारंभ होकर जिले के सभी उच्च विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। इसमें स्थानीय बैंकों का सहयोग लिया जा रहा है, जो विद्यालय परिसरों में जाकर बच्चों का NPCI मैपिंग (National Payments Corporation of India) और नए बैंक खातों का खुलवाने का कार्य कर रहे हैं।

कोई बच्चा न छूटे, सबको मिले योजनाओं का लाभ

इस अभियान के जरिए जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी पात्र छात्र सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली के तहत बच्चों को सीधे उनके बैंक खातों में भुगतान किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित होगी।

प्राचार्यों को दिए गए निर्देश

शिक्षा विभाग ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विद्यालय प्राचार्यों को सक्रिय सहयोग देने और छात्रों की सूची, आधार, जन्म प्रमाण पत्र व अन्य आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभियान की नियमित निगरानी भी की जा रही है।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह विशेष पहल आगामी कुछ सप्ताहों तक जारी रहेगी, जब तक जिले के हर छात्र का NPCI मैपिंग और बैंक खाता नहीं खुल जाता।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading