20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला जिले में नवनिर्मित पंचायत भवनों का लोकार्पण

गुमला जिले में नवनिर्मित पंचायत भवनों का लोकार्पण

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश के आलोक में गुमला जिले में निर्माणाधीन पंचायत भवनों का कार्य तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। बुधवार को विशुनपुर एवं घाघरा प्रखंडों में तीन नवनिर्मित पंचायत भवनों – चिरोडीह, हेलता एवं कोहिपाट – का विधिवत उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, उपाध्यक्ष  संयुक्त देवी, एवं जिला परिषद के अन्य  सदस्यों की  उपस्थिति रही। इस अवसर पर संबंधित प्रखंडों के प्रखंड प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य, एवं जिला अभियंता भी उपस्थित थे। पंचायत भवनों को संबंधित पंचायत मुखियाओं को सुपुर्द कर दिया गया है।
जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 8 पंचायत भवनों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिनमें से 3 का उद्घाटन बुधवार को किया गया। इसके अतिरिक्त भरनो प्रखंड के भरनो पंचायत भवन एवं पालकोट प्रखंड के डहु पानी पंचायत भवन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिनका उद्घाटन शीघ्र ही किया जाएगा।
पूर्व में रायडीह प्रखंड के फरसा पंचायत भवन एवं फसिया पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कर उद्घाटन कराया जा चुका है। शेष 1 पंचायत भवन का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर लोकार्पित किया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading