32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaएसडीओ चैनपुर का खेताली पंचायत में निरीक्षण दौरा, योजनाओं के क्रियान्वयन में...

एसडीओ चैनपुर का खेताली पंचायत में निरीक्षण दौरा, योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार के निर्देश

जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी अमल पर दिया जोर, आयुष्मान आरोग्य केंद्र बंद मिलने पर जताई नाराजगी

गुमला गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिले में योजनाओं के जमीनी अमल का मूल्यांकन जारी है। इसी क्रम में चैनपुर की अनुमंडल पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी ने शनिवार को डुमरी प्रखंड की खेताली पंचायत का दौरा कर विभिन्न योजनाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), आवास योजनाएं एवं आयुष्मान भारत आरोग्य मंदिर का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचे।

विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों की हुई जांच

एसडीओ ने विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील की गुणवत्ता और पठन-पाठन गतिविधियों की समीक्षा की। आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण आहार वितरण के संचालन पर भी बारीकी से नजर डाली गई।

PDS दुकानों और आवास योजनाओं पर विशेष फोकस

उन्होंने PDS दुकानों में खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए और लाभुकों से सीधा संवाद कर फीडबैक लिया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे एवं लंबित मामलों की जानकारी ली और संबंधित विभागों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बंद मिला आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अधिकारियों को फटकार

निरीक्षण के दौरान जब आयुष्मान भारत आरोग्य मंदिर बंद पाया गया, तो एसडीओ पूर्णिमा कुमारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि यह केंद्र नियमित रूप से खुले और सुचारू रूप से संचालित हो, ताकि ग्रामीणों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

जन योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: एसडीओ

एसडीओ ने निरीक्षण के अंत में सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा, “जन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि सरकार की सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच सकें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading