24.6 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह डीसी ने JSLPS की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की,मुद्रा लोन के...

गिरिडीह डीसी ने JSLPS की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की,मुद्रा लोन के आवेदनों को तीव्र गति से निष्पादित करने का निर्देश दिया

गिरिडीह : जिले के उपायुक्त रामनिवास यादव ने बुधवार को झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशनल सोसाइटी (JSLPS) अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की बारी-बारी समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में जेएसएलपीएस डीपीएम के द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जेएसएलपीएस अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं तथा स्वयं सहायता समूह को उपलब्ध कराए जाने वाले क्रेडिट लिंकेज, फाइनेंसियल इंक्लूजन इंश्योरेंस व पेंशन, लाइवलीहुड प्रोग्रेस, फार्म व नन फार्म लाइवलीहुड, पलाश मार्ट सहित अन्य कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

डीसी ने महिलाओं द्वारा द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली

बैठक के दौरान उपायुक्त ने बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत स्वयं सहायता समूहों को उपलब्ध कराए जा रहे ऋण की समीक्षा के क्रम में मुद्रा लोन के आवेदनों को तीव्र गति से आवेदनों को निष्पादित करने का निर्देश दिया।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे विभिन्न उत्पादों की जानकारी लेते हुए डीपीएम को निर्देश दिया गया कि जिले में संचालित सभी पलाश मार्ट को एक्टिव किया जाय।
इसके अलावा उपायुक्त ने सभी योजनाओं को तेज़ी से लागू कर अधिकतम लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महिलाओं को आजीविका से जोड़ने की सलाह

बैठक में जिले के सभी प्रखंडों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। उपायुक्त ने LOKOS पोर्टल पर डाटा एंट्री शीघ्र पूर्ण करने और प्रत्येक पंचायत में एक-एक उद्यम स्थापित करने की योजना बनाने को कहा।
उन्होंने दीदी का ढाबा, दीदी की दुकान, दीदी बाड़ी, दीदी बगिया, बागवानी सखी, लखपति किसान और पशुपालन आधारित योजनाओं की समीक्षा की।
उन्होंने जिले में अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह गठित कर महिलाओं को आजीविका से जोड़ने को कहा. बैठक में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जेएसएलपीएस डीपीएम समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading