29.5 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaकामडारा में खाद्य सुरक्षा एवं तंबाकू नियंत्रण को लेकर छापेमारी, पनीर का...

कामडारा में खाद्य सुरक्षा एवं तंबाकू नियंत्रण को लेकर छापेमारी, पनीर का नमूना जांच हेतु भेजा गया

गुमला, 21 अगस्त 2025 — गुमला उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को कामडारा प्रखंड में खाद्य सुरक्षा और तंबाकू नियंत्रण को लेकर अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी बसिया के मार्गदर्शन और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में की गई।

कई प्रतिष्ठानों की हुई जांच

निरीक्षण के दौरान सूर्या लाइन होटल एंड फैमिली रेस्टोरेंट (बाकू टोली, कामडारा), साहू जनरल स्टोर, संतोष साहू, प्रकाश स्टोर, कृष्ण कुमार साहू और तिवारी मिष्ठान भंडार (गिरीश चंद्र गुप्ता) सहित कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

[aplbcp product_list=2]

मुख्य कार्रवाई

  • सूर्या लाइन होटल से पनीर का सैंपल लिया गया और इसे जांच के लिए लैब भेजा गया।
  • दुकानों और रेस्टोरेंट्स को स्वच्छता बनाए रखने का सख्त निर्देश दिया गया।
  • कई दुकानों में अखाद्य रंग से बने खाद्य पदार्थ पाए गए, जिन्हें मौके पर नष्ट कर दिया गया।
  • सभी खाद्य विक्रेताओं को एक सप्ताह के भीतर फूड लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन कराने का आदेश दिया गया।

तंबाकू नियंत्रण पर भी कार्रवाई

खाद्य निरीक्षण के साथ-साथ कोटपा एक्ट (COTPA) के तहत तंबाकू नियंत्रण अभियान भी चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू उत्पादों के सेवन पर रोकथाम को लेकर जांच की गई और आवश्यक कार्रवाई की गई।

अधिकारियों की मौजूदगी

इस छापेमारी में जिला तंबाकू नियंत्रण निदेशक सलाहकार वंदना, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रियांशु कुमार और सूरज कुमार भी मौजूद रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

[aplbcp product_list=3]


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading