30.2 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeUncategorizedस्वर्णिम भारत एक्सपो में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा-ऐसे आयोजन हमारी...

स्वर्णिम भारत एक्सपो में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा-ऐसे आयोजन हमारी भावी पीढ़ी को नए विचारों, तकनीकी नवाचार और उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करेंगे

रांची: परिचित फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वर्णिम भारत एक्सपो 2025 के दूसरे दिन राष्ट्रीय स्तर के नेताओं और विशेषज्ञों की उपस्थिति से ऐतिहासिक बन गया। रांची स्थित आयोजन स्थल पर शुक्रवार के दिन नवाचार, आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास की दिशा में प्रेरणादायी साबित हुआ। इस अवसर पर सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने प्रतिभागियों और आगंतुकों से संवाद किया और आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित भारत@2047 के संकल्प को साकार करने पर बल दिया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि “स्वर्णिम भारत एक्सपो जैसे आयोजन हमारी भावी पीढ़ी को नए विचारों, तकनीकी नवाचार और उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करते हैं। यह देखकर संतोष होता है कि देश के विभिन्न संस्थान, उद्योग और स्टार्टअप्स एक मंच पर आकर विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करने के लिए कार्य कर रहे हैं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि आनेवाला भारत आत्मनिर्भर, सक्षम और नवाचार-प्रधान होगा।”

छात्रों की भागीदारी रही

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएँ एक्सपो का हिस्सा बने। उन्होंने वैज्ञानिक संस्थानों, उद्योगों और स्टार्टअप्स द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और भारत की प्रगति की दिशा में हो रहे नवाचारों से प्रेरणा ली।

[aplbcp product_list=3]


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading