24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghहजारीबाग में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर इंसानियत कमेटी का सेवा अभियान, बुजुर्गों...

हजारीबाग में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर इंसानियत कमेटी का सेवा अभियान, बुजुर्गों व बच्चों के बीच बांटे फल

हजारीबाग, 6 सितम्बर – जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हजारीबाग की अंजुमन पैगामे इंसानियत कमेटी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए शहर के कई हिस्सों में सेवा कार्य किए। कमेटी के सदस्यों ने ओल्ड एज होम, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज सदर अस्पताल, स्थानीय जुलूसों और मदरसों में बच्चों व मरीजों के बीच फल वितरित किए।

गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा पर जोर

कमेटी के सचिव मौलाना जलालुद्दीन चिश्ती ने कहा कि यह पहल नबी-ए-करीम की शिक्षाओं का हिस्सा है। उन्होंने कहा – “हमारे नबी ने गरीबों की हिमायत, कमजोरों की मदद और इंसानियत से मोहब्बत का पैगाम दिया। आज की यह सेवा उसी तालीम का अमल है।” मौलाना ने अपने जज्बात एक शेर के जरिए पेश किए –
“वह मेरा काम गरीबों की हिमायत करना,
दर्दमंदों और मजबूरों से मोहब्बत करना।”

समाजसेवा को बताया इस्लाम की बुनियाद

इस अवसर पर मौजूद कमेटी सदस्य कलाम मोहम्मद, फिरोज आलम, मोहम्मद अशरफ हुसैन, मोहम्मद नसीम, हाफिज मोहम्मद अमन, हाफिज मोहम्मद शाहनवाज और सैफ अली ने कहा कि इस कदम को मिलादुन्नबी का वैश्विक पैगाम माना जाना चाहिए। उनके मुताबिक, “खिदमत-ए-खल्क ही असल इंसानियत है और यही इस्लाम का बुनियादी उद्देश्य है।”

शहर में सौहार्द का संदेश

कार्यक्रम के दौरान कमेटी ने यह भी अपील की कि समाज के सभी लोग मिलजुलकर नबी की तालीमात पर अमल करें और भाईचारे के साथ शहर को तरक्की और अमन की राह पर आगे बढ़ाएं।

News – Vijay Chaudhary


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading