31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsDevgharदेवघर डीसी ने जनता दरबार मेेेंं आई शिकायतोंं को दूूर करनेे केे...

देवघर डीसी ने जनता दरबार मेेेंं आई शिकायतोंं को दूूर करनेे केे लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, मईयां सम्मान योजना के लाभुकों का ऑन द स्पॉट किया गया समाधान

देवघर : जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने गुरुवार को जनता दरबार में  शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को सुना और कुछ पर ऑन द स्पॉट निर्णय दिया. डीसी ने सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया.

इसके अतिरिक्त डीसी ने जनता दरबार में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया, ताकि योग्य लाभुकों का भुगतान किया जा सके और अयोग्य लाभुकों का नाम पोर्टल से हटाया जा सके। इसके अलावा, पेंशन योजना अगर किसी त्रुटि के कारण भुगतान लंबित है, उसे अविलंब दूर करने का निर्देश दिया गया.

 

जनता दरबार में जिला नजारत उपसमाहर्ता, जिला भूअर्जन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला जन शिकायत कोषांग प्रभारी पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सहायक नगर आयुक्त, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित विभाग के अधिकारी, कार्यपालक अभियंता व कर्मी आदि उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading