24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghयूसेट विद्यार्थियों का रांची में औद्योगिक परिभ्रमण, उद्योगों की कार्यप्रणाली से हुए...

यूसेट विद्यार्थियों का रांची में औद्योगिक परिभ्रमण, उद्योगों की कार्यप्रणाली से हुए परिचित

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूसेट) के विद्यार्थियों ने गुरुवार को रांची स्थित कोडजील टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड का औद्योगिक शैक्षणिक परिभ्रमण किया। इस दौरान छात्रों को उद्योगों की कार्यशैली और तकनीकी प्रक्रियाओं से परिचित कराया गया।

उद्योग से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी

यूसेट की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट पदाधिकारी अर्चना रीना धन ने जानकारी दी कि परिभ्रमण का उद्देश्य छात्रों को उद्योगों में अपनाए जाने वाले काम करने के तौर-तरीकों से अवगत कराना था। उन्होंने कहा,
“कक्षा में सीखी गई थ्योरी और उद्योग में लागू होने वाली प्रैक्टिकल जानकारी में सामंजस्य बैठाने के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद ज़रूरी हैं।”

इस भ्रमण में खासतौर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के विद्यार्थी शामिल हुए।

कार्यशाला कराने का आग्रह

यूसेट की एआई और एमएल कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. गीता सिन्हा ने कोडजील कंपनी के अधिकारियों से आग्रह किया कि वे छात्रों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन करें, ताकि उन्हें और गहन प्रशिक्षण का अवसर मिले। छात्रों ने भी इस भ्रमण को लेकर उत्साह व्यक्त किया और इसे अपने लिए उपयोगी अनुभव बताया।

आगे और भी परिभ्रमण होंगे आयोजित

यूसेट निदेशक डॉ. आशीष कुमार साहा ने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के औद्योगिक शैक्षणिक परिभ्रमण आयोजित किए जाएंगे। उनके अनुसार,
“इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों को उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली समझने और करियर की दिशा तय करने में सहायक सिद्ध होंगे।”

News – Vijay Chaudhary


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading