36.7 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghहजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता : एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी...

हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता : एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी उत्तम यादव

सोना व्यापारी पर फायरिंग और सोशल मीडिया पर हथियारबाज़ी दिखाने वाला अपराधी आखिरकार कानून के शिकंजे में

हजारीबाग/चतरा। हजारीबाग पुलिस ने शनिवार को सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा-जबड़ा रोड पर हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी उत्तम यादव को मार गिराया।

बिहार सरकार द्वारा 50 हज़ार का इनामी घोषित उत्तम यादव हाल ही में हाथों में कार्बाइन लेकर वीडियो वायरल करने और हजारीबाग में सोना व्यापारी की दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैलाने को लेकर सुर्खियों में था।
मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। सूत्रों के अनुसार, गोलीबारी में एक व्यक्ति को भी चोट लगी, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके से पुलिस को एक अपाची बाइक बरामद हुई है।

घटनास्थल को पूरी तरह घेरकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से मीडिया कर्मियों को घटना कवरेज से रोक दिया गया, जिसके चलते शुरुआती जानकारी सीमित ही सामने आ पाई।

स्थानीय लोगों में जहां गोलीबारी की घटना से भय का माहौल है, वहीं पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर राहत की भावना भी दिख रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में अपराधियों के खिलाफ अभियान और तेज़ किया जाएगा

News- Vijay Chaudhary

[aplbcp product_list=5]


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading