31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsDevgharदेवघर डीसी ने स्वर्ण पदक विजेता सूरज कुमार केशरी को किया सम्मानित

देवघर डीसी ने स्वर्ण पदक विजेता सूरज कुमार केशरी को किया सम्मानित

देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय एरोबिक्स जिम्नास्टिक चैंपियनशिप, अल्माटी कप 2025-26 में स्वर्ण पदक विजेता सूरज कुमार केशरी को सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

उपायुक्त ने कहा कि कज़ाकिस्तान के अल्माटी में 6 से 10 नवंबर तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय अल्माटी कप 2025 में झारखंड की उभरती जिम्नास्टों ने शानदार प्रदर्शन कर भारत का मान बढ़ाया। ऐसे में सूरज ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड राज्य और देवघर जिले का परचम लहराया।

विभिन्न देशों के प्रतिभागियों के बीच कठिन मुकाबला करते हुए बेहतरीन तालमेल और शक्ति का परिचय दिया तथा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading