देहरादून/हजारीबागः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का 71वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भव्य रूप से आयोजित किया गया। देशभर से हजारों युवाओं की उपस्थिति वाले इस तीन दिवसीय अधिवेशन (28–30 नवंबर) का उद्घाटन इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ, एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रघुराज किशोर तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
अधिवेशन स्थल पर ‘बिरसा मुंडा नगर’ बसाया गया, जहाँ देशभर से पहुँचे युवाओं का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विचार-सत्र आयोजित किए गए। एबीवीपी के शिल्पकार यशवंतराव केलकर के जीवन पर आधारित “यशवंत@100” पुस्तक का लोकार्पण प्रो. रघुराज किशोर तिवारी, डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही एवं केंद्रीय सचिवालय सचिव देवानंद त्यागी ने संयुक्त रूप से किया।
अधिवेशन के दौरान बिरसा मुंडा नगर से एक ऐतिहासिक और भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक परिधानों में भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। शोभायात्रा का समाज के विभिन्न संगठनों ने कई स्थानों पर स्वागत किया। “भगवान बिरसा मुंडा की जय”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” जैसे नारों से गूँजते हुए शोभायात्रा का समापन खुले अधिवेशन के साथ हुआ, जहाँ राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय मंत्री कु. शालिनी वर्मा, राहुल राणा सहित कई छात्र नेताओं ने युवाओं को संबोधित किया।
अधिवेशन के अंतिम दिन ‘प्रा. यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार 2025’ स्माइल रोटी बैंक फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री कृष्ण पाण्डेय को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदान किया गया। बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन, निरसहाय मनोरोगियों की सेवा तथा कारागार बंदियों के पुनर्वास में उनके कार्यों को विशेष रूप से सराहा गया।
इसके पश्चात नवीन दायित्वों की घोषणा की गई, जिसमें झारखंड के कई कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण भूमिका दी गई। हजारीबाग जिले के बड़कागांव निवासी बाबूलाल मेहता को एबीवीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस उपलब्धि पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनोज, जिला प्रमुख डॉ. देवेंद्र, नगर अध्यक्ष प्रो. रंजन, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार चौबे, पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष रितेश यादव, नगर मंत्री साहिल सिंह, प्रभात कुमार, पूर्व नगर मंत्री यशवंत कुमार, इकाई अध्यक्ष संतोष सिंह, विवेक यादव, पवन मेहता, कुणाल राजपूत सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
News – Vijay Chaudhary
SHOPAZ Ready To Wear Saree For Women Maroon Georgette One Minute Readymade Stitched Scalloped Border With Unstitched Blouse
₹897.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Stylish Chiffon Block Print Saree with Blouse Piece
₹489.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹999.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹466.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Soft Fandy Silk Saree With Hand Work Lace Boarder & Comes With Unstitched Blouse Piece (Chhaava)
₹999.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







